रांची : सदन को बाधित कर आज भी आपातकाल जैसा ही कुकृत्य कर रही है कांग्रेस : अरुण कुमार सिंह

Updated at : 27 Jun 2018 6:05 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : सदन को बाधित कर आज भी आपातकाल जैसा ही कुकृत्य कर रही है कांग्रेस : अरुण कुमार सिंह

रांची महानगर भाजपा की तरफ से लोकतंत्र का काला दिवस कार्यक्रम आयोजित रांची : भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण कुमार सिंह ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि वे आपातकाल की स्थिति से युवाओं को अवगत करायें. उन्होंने कहा कि आपातकाल लगाया जाना लोकतंत्र के लिए काला दिवस था. भाजपा पूरे देश […]

विज्ञापन
रांची महानगर भाजपा की तरफ से लोकतंत्र का काला दिवस कार्यक्रम आयोजित
रांची : भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण कुमार सिंह ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि वे आपातकाल की स्थिति से युवाओं को अवगत करायें. उन्होंने कहा कि आपातकाल लगाया जाना लोकतंत्र के लिए काला दिवस था. भाजपा पूरे देश में काला दिवस मना रही है.
आज की पीढ़ी को यह बताने की जरूरत है. लोग समझें कि आखिर किन परिस्थितियों में आपातकाल बगैर कैबिनेट की बैठक के लगा दिया गया था. कांग्रेस आज भी सदन नहीं चलने देकर आपातकाल का कुकृत्य कर रही है.
राजधानी की कुशवाहा धर्मशाला में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम को वह संबोधित कर रहे थे. श्री सिंह ने कहा कि आपातकाल लागू होने की घोषणा के बाद ही जयप्रकाश नारायण, अटल बिहारी वाजपेयी, मोरारजी देसाई और लाल कृष्ण अडवाणी को जेल में नजरबंद कर दिया गया था.
…तो झारखंड नंबर वन राज्य बन गया होता
श्री सिंह ने कहा कि एक समय ऐसा था, जब अर्जुन मुंडा की सरकार झारखंड में बनी रहती, तो राज्य अब तक नंबर वन बन गया होता. भाजपा के पास बहुमत होने के बाद भी तत्कालीन राज्यपाल ने शिबू सोरेन को सरकार बनाने का न्योता दिया और सरकार गिर गयी.
फिर अर्जुन मुंडा मुख्यमंत्री बने. कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने मिल कर मधु कोड़ा को सीएम बना दिया और झारखंड को अपना चरागाह बना दिया. अब कांग्रेस हमें न सिखाये की लोकतंत्र क्या है.
सच के आइने में सब कुछ लिखा है : अर्जुन मुंडा
पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने कहा कि जगमोहन जी ने अपनी पुस्तक सच के आईने में आपातकाल की पूरी जानकारी दी है. इसमें कहा गया है कि कैसे निजी मंशा को इंदिरा गांधी ने देशवासियों को थोपा. इलाहाबाद हाइकोर्ट के फैसले (राजनारायण बनाम इंदिरा गांधी) के बाद आपातकाल लगाया गया. इससे युवाओं को अवगत कराने की जरूरत है. पुराने इतिहास को जानने से ही नया इतिहास बनेगा.
जेपी आंदोलनकारियों को किया गया सम्मानित
कार्यक्रम में जेपी आंदोलनकारियों को शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया. इनमें सत्येंद्र मल्लिक, प्रेम मित्तल, केएन सिंह, एसएनएल दास, प्रमोद मिश्रा, शैलेंद्र सिंह समेत एक दर्जन से अधिक लोग शामिल थे.
कार्यक्रम में प्रदेश के महामंत्री दीपक प्रकाश, राज्यसभा सांसद समीर उरांव, सभी स्थानीय विधायक, आशा लकड़ा, संजीव विजयवर्गीय, महानगर भाजपा अध्यक्ष मनोज मिश्रा, केके गुप्ता समेत अन्य मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola