रघुवर दास ने वाजपेयी और जेटली के स्वास्थ्य की जानकारी ली

नयी दिल्ली/रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और वित्त मंत्री अरुण जेटली के स्वास्थ्य की जानकारी लेने पहुंचे. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह के साथ वह अटल बिहारी वाजपेयी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने यहां अखिल […]
नयी दिल्ली/रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और वित्त मंत्री अरुण जेटली के स्वास्थ्य की जानकारी लेने पहुंचे. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह के साथ वह अटल बिहारी वाजपेयी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पहुंचे.
स्वास्थ्य लाभ ले रहे केंद्रीय मंत्री श्री अरुण जेटली जी से उनका कुशल क्षेम जाना। जेटली जी के घर पर उनकी पत्नी से मुलाकात की और उनके जल्द पूर्ण स्वस्थ होने के लिए शुभकामनाएं दीं। pic.twitter.com/7VkamUmLQi
— Raghubar Das (@dasraghubar) June 16, 2018
रघुवर दास ने केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के घर जाकर उनकी पत्नी से मुलाकात की. सर्जरी के बाद स्वास्थ्य लाभ ले रहे जेटली के स्वास्थ्य के बारे में सीएम ने जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दीं. श्री दास ने ट्वीट कर यह जानकारी दी. मुख्यमंत्री रविवार को आयोजित नीति आयोग की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली गये हैं.
आज दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री, जन नायक और हम सब के प्रेरणास्रोत आदरणीय अटल जी से मिलने गया। वे स्वस्थ होकर जल्द घर लौटें ईश्वर से यही कामना है। pic.twitter.com/J2EIATw54f
— Raghubar Das (@dasraghubar) June 16, 2018
93 वर्षीय वाजपेयी की स्थिति में सुधार हो रहा है. हालांकि, वह लगातार अस्पताल के कार्डियो थोरैसिक सेंटर के आइसीयू में हैं. वाजपेयी को किडनी में संक्रमण, सीने में जकड़न और यूरिन आउटपुट कम होने के कारण 11 जून को एम्स में भर्ती कराया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




