ईद का चांद देखने की अपील

रांची : दारुल कजा इमारत शरिया के काजी शरीयत मुफ्ती अनवर कास्मी ने 14 जून को चांद देखने की अपील की है. उन्होंने कहा कि इस दिन रमजान माह की 29वीं तारीख है. 29 को चांद नजर आने की संभावना रहती है. इस दिन चांद नजर आ गया, तो 15 को ईद की नमाज अदा […]
रांची : दारुल कजा इमारत शरिया के काजी शरीयत मुफ्ती अनवर कास्मी ने 14 जून को चांद देखने की अपील की है. उन्होंने कहा कि इस दिन रमजान माह की 29वीं तारीख है. 29 को चांद नजर आने की संभावना रहती है. इस दिन चांद नजर आ गया, तो 15 को ईद की नमाज अदा की जायेगी. उन्होंने कहा कि माह-ए-रमजान अब विदा ले रहा है. ऐसे में अधिक से अधिक समय इबादत में लगायें.
वहीं एदारे शरिया के नाजिमे आला मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी ने 15 जून को चांद देखने की अपील की है. उन्होंने कहा कि इस दिन ईद का चांद नजर आने की संभावना है. इसी दिन अलविदा जुमे की नमाज भी अदा की जायेगी. चांद नजर आने पर एदारे शरिया को सूचित करें. उन्होंने कहा कि रमजान माह अब हमलोगों से विदा लेने के करीब पहुंच गया है. इन चंद दिनों में पूरा ध्यान इबादत में लगायें अौर अपनी खुशी की तैयारी में दूसरों का भी ख्याल करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




