रांची : दिल्ली में मौसम खराब होने से रांची देर से पहुंची फ्लाइट, दो घंटे देर से रवाना हुई एयर एशिया की फ्लाइट
Updated at : 10 Jun 2018 5:40 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : नयी दिल्ली में शनिवार की शाम मौसम खराब होने से रांची आनेवाली फ्लाइट देर से पहुंची. शाम को नयी दिल्ली से एयर एशिया, गो एयर, एयर विस्तारा और इंडिगो की सीधी विमान सेवा रांची के लिए है. सबसे पहले एयर एशिया की फ्लाइट रांची पहुंचती है. एयर एशिया की फ्लाइट आइजी 549 दोपहर […]
विज्ञापन
रांची : नयी दिल्ली में शनिवार की शाम मौसम खराब होने से रांची आनेवाली फ्लाइट देर से पहुंची. शाम को नयी दिल्ली से एयर एशिया, गो एयर, एयर विस्तारा और इंडिगो की सीधी विमान सेवा रांची के लिए है. सबसे पहले एयर एशिया की फ्लाइट रांची पहुंचती है. एयर एशिया की फ्लाइट आइजी 549 दोपहर 4.15 बजे रांची पहुंची. पर दिल्ली में मौसम खराब होने से फ्लाइट को रांची एयरपोर्ट पर दो घंटे तक रोके रखा गया.
शाम 6.30 बजे फ्लाइट को नयी दिल्ली के लिए रवाना किया गया. इसके बाद गो-एयर, विस्तारा और इंडिगो की फ्लाइट का भी रांची पहुंचने का समय है. गो एयर शाम 7.30 बजे, एयर विस्तारा 7.45 बजे और इंडिगो की फ्लाइट रात्रि आठ बजे तक रांची पहुंचती है. एटीसी से मिली जानकारी के अनुसार ये तीनों विमान अपने निर्धारित समय से दो-दो घंटे देर से रांची पहुंचे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




