ePaper

Jharkhand Result 2018 : इंटर साइंस में आधे से ज्यादा बच्चे फेल, JAC भी नहीं हो सका पास

Updated at : 07 Jun 2018 7:22 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Result 2018 : इंटर साइंस में आधे से ज्यादा बच्चे फेल, JAC भी नहीं हो सका पास

रांची : झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) ने इंटर साइंस और कॉमर्सकेरिजल्ट जारी कर दिये.साइंसमें आधे से ज्यादा बच्चे फेल हो गये हैं. साइंस में सिर्फ 48.34 फीसदी और कॉमर्स में 67.49 फीसदी बच्चे पास हुए हैं. दूसरी तरफ, रिजल्ट जारी करने में झारखंड एकेडमिक काउंसिल पूरी तरह विफल रहा. इस बार न तो बच्चों के […]

विज्ञापन

रांची : झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) ने इंटर साइंस और कॉमर्सकेरिजल्ट जारी कर दिये.साइंसमें आधे से ज्यादा बच्चे फेल हो गये हैं. साइंस में सिर्फ 48.34 फीसदी और कॉमर्स में 67.49 फीसदी बच्चे पास हुए हैं. दूसरी तरफ, रिजल्ट जारी करने में झारखंड एकेडमिक काउंसिल पूरी तरह विफल रहा. इस बार न तो बच्चों के नाम सार्वजनिक किये गये, न ही टॉपर्स की लिस्ट. कहा गया है कि टॉपर्स की लिस्ट 15 दिन बाद जारी की जायेगी. जैक ने कहा है कि छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए फिलहाल रिजल्ट जारी किया गया है. स्टूडेंस की कॉपी मूल्यांकन के बाद बोर्ड तक नहींपहुंची है. कॉपी आने के बाद ही टॉपर्स की लिस्ट जारी की जा सकेगी. वहीं, जैक बोर्ड ने कहा कि आनेवाले तीन से चार दिनों में मैट्रिक के रिजल्ट जारी किये जायेंगे.

परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं में रिजल्ट जानने की बेचैनी थी, लेकिन परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद से ही जैक का वेबसाइट क्रैश कर गया. रिजल्ट जारी होने से पहले बादलों के गरजने और भारी बारिश के कारण भी वेबसाइट कीस्पीड प्रभावित हुई, जिससे विद्यार्थी अपना रिजल्ट नहीं जान पाये. हाथ में मोबाइल होने के बावजूद पूरे राज्य के अलग-अलग जिलों में स्थित साइबर कैफे में विद्यार्थियों की भारी भीड़ लगी रही.

इस साल 93,781 बच्चों ने विज्ञान की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था. इनमें से 92,405 ने परीक्षा दी, जिसमें कुल 44,677 विद्यार्थी पास हुए. इनमें से 16,618 प्रथम श्रेणी में, 26,337 द्वितीय श्रेणी में और 1,711 विद्यार्थी तृणमूल श्रेणी में पास हुए. 11 ऐसे भी विद्यार्थी थे, जो सिर्फ पास हुए हैं.

कॉमर्स में 40,925 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था, जिनमें से 40,244 ने परीक्षा दी. इनमें से 27,164 बच्चे पास हुए हैं. 6127 बच्चे प्रथम श्रेणी में पास हुए, जबकि 18,267 द्वितीय एवं 2,770 बच्चे तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं.

साइंस में एक बार फिर पलामू के बच्चे टॉप पर रहे. यहां 65.17 फीसदी बच्चेपास हुए हैं. चतरा में साइंस में सबसे कम 21.37 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं. ओवरऑल सफलता की बात करें, तो गिरिडीह में सबसे ज्यादा 62 फीसदी विद्यार्थी सफल रहे हैं. वहीं, कॉमर्स की बात करें, तो सिमडेगा के 86.55 फीसदी बच्चे इस संकाय में पास हुए हैं, जो सभी जिलों में सबसे ज्यादा है.

जिलावार इंटर साइंस का रिजल्ट

पलामू- 65.17%

गिरिडीह- 62.25%

हजारीबाग- 61.12%

कोडरमा- 58.49%

देवघर- 55.39 फीसदी

रांची- 52.17%

दुमका- 50.99%

रामगढ़- 49.50 फीसदी

धनबाद- 48.73%

पश्चिम सिंहभूम- 47.24%

लोहरदगा- 45.49%

सिमडेगा- 43.27 फीसदी

साहेबगंज- 52.84%

सरायकेला- 42.63 %

बोकारो- 42.34 फीसदी

पूर्वी सिंहभूम- 41.28 प्रतिशत

जामताड़ा- 39.29%

लातेहार- 35.58%

गुमला- 34.68%

खूंटी- 32.27%

गढ़वा- 31.28%

गोड्डा- 30.36%

पाकुड़- 37.60%

चतरा- 21.37%

जिलावार इंटर कॉमर्स का रिजल्ट

सिमडेगा- 86.55%

कोडरमा- 78.16%

रांची- 75.00%

हजारीबाग- 72.50%

लोहरदगा- 72.00%

गिरिडीह- 71.40%

इस्ट सिंहभूम-70.34%

रामगढ़- 69.57%

वेस्ट सिंहभूम- 69.45%

धनबाद- 68.87%

पाकुड़- 68.31%

बोकारो- 68.87%

गुमला- 60.94%

सरायकेला- 69.50%

गिरिडीह- 59.06%

लातेहार- 58.82%

जामताड़ा- 57.87%

देवघर- 56.85%

चतरा- 49.52%

गोड्डा- 47.46%

दुमका- 46.47%

पलामू- 45.46%

गढ़वा- 40.97%

साहेबगंज- 39.88%

रिजल्ट जारी करते हुए जैक अध्यक्ष अरविंद प्रसाद सिंह ने कहा कि इस बार 8वीं बोर्ड की परीक्षा के चलते इंटर की परीक्षा में देरी हुई. 8 मार्च से 3 अप्रैल तक इंटर की परीक्षाएं ली गयीं. 2 मई से 31 मई तक कॉपी चेक हुआ और 6 दिनों में रिजल्ट जारी कर दिया गया.

विद्यार्थी अपना रिजल्ट JAC की वेबसाइट jac.nic.in के साथ-साथ jharresults.nic.in पर भी देख सकते हैं. झारखंड में पहली बार मैट्रिक और इंटर की परीक्षा के लिए 1490 केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये गये थे. एकेडमिक काउंसिल ने निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से परीक्षा संपन्न कराने के लिए रजिस्ट्रेशन से एडमिट कार्ड जारी करने तक की प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola