झारखंड : मो अर्शी हटाये गये, शिवानी गढ़वा की नयी एसपी

Updated:
विज्ञापन
झारखंड : मो अर्शी हटाये गये, शिवानी गढ़वा की नयी एसपी

रांची : अधिवक्ता आशीष दुबे की पिटाई मामले में चर्चा में आये गढ़वा के एसपी मो अर्शी (2012 बैच) का बुधवार को राज्य सरकार ने तबादला कर दिया. हाइकोर्ट ने एसपी के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई करने को कहा था. मामले में पहले ही एक दारोगा और तीन कांस्टेबुल को निलंबित कर दिया गया था. […]

विज्ञापन
रांची : अधिवक्ता आशीष दुबे की पिटाई मामले में चर्चा में आये गढ़वा के एसपी मो अर्शी (2012 बैच) का बुधवार को राज्य सरकार ने तबादला कर दिया. हाइकोर्ट ने एसपी के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई करने को कहा था. मामले में पहले ही एक दारोगा और तीन कांस्टेबुल को निलंबित कर दिया गया था.
मो अर्शी की जगह कोडरमा एसपी शिवानी तिवारी (2011 बैच) काे गढ़वा का नया एसपी बनाया गया है. सीआइडी एसपी डॉ एम तमिल वाणन (2008 बैच) को कोडरमा एसपी की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. मो अर्शी को पुलिस मुख्यालय में एसपी नक्सल अभियान बनाया गया है. रेल धनबाद के एसपी हरदीप पी जनार्दन (2013 बैच) को साहेबगंज का एसपी बनाया गया है.
साहेबगंज एसपी धनंजय सिंह (2010 बैच) को विशेष शाखा में एसपी के पद पर पदस्थापित किया गया है. जैप-3 गोविंदपुर की समादेष्टा निधि द्विवेदी (2013 बैच) को रेल एसपी धनबाद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. गृह विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola