रांची : एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं से बोले लालू, बेटे की शादी में सबलोग जरूर पहुंचें
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद गुरुवार को पटना जानेे के लिए बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर शाम साढ़े चार बजे पहुंचे. उन्हें वाहन से बाहर आने पर विधायक भोला यादव ने ह्वील चेयर पर बैठाया. इसके बाद लालू प्रसाद वीआइपी लॉज में चले गये. उन्होंने हाथ उठा कर कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया. लगे हाथ […]
विज्ञापन
रांची : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद गुरुवार को पटना जानेे के लिए बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर शाम साढ़े चार बजे पहुंचे. उन्हें वाहन से बाहर आने पर विधायक भोला यादव ने ह्वील चेयर पर बैठाया. इसके बाद लालू प्रसाद वीआइपी लॉज में चले गये. उन्होंने हाथ उठा कर कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया. लगे हाथ सभी को कहा कि आप सभी लोग बेटे तेजप्रताप की शादी में आएं. वीआइपी लॉज में उन्होंने पानी व चाय पी. इस दौरान वे कार्यकर्ताओं व नेताओं से मिल भी रहे थे.
एयरपोर्ट पर लालू प्रसाद से राजद प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी, संजय सिंह यादव, जनार्दन पासवान, घूरन राम, अभय कुमार सिंह, डॉ मनोज कुमार, रामकुमार यादव, चंद्रशेखर भगत, कमलेश यादव, साहिल साहनी, रवि सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता मिले.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










