झारखंड : रालोसपा जात नहीं जमात के साथ चलने वाली पार्टी : उपेंद्र कुशवाहा
Updated at : 31 Mar 2018 8:20 AM (IST)
विज्ञापन

पिस्कानगड़ी : राष्ट्रीय लोक समता पार्टी जात नहीं जमात के साथ चलने वाली पार्टी है. शोषित, पीड़ित, गरीब और असहायों की आवाज को बुलंदी के साथ रख कर समाज को आगे बढ़ाने का कार्य करती है. उक्त बातें रालोसपा के केंद्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने कही. वे नगड़ी में आयोजित झारखंड प्रदेश […]
विज्ञापन
पिस्कानगड़ी : राष्ट्रीय लोक समता पार्टी जात नहीं जमात के साथ चलने वाली पार्टी है. शोषित, पीड़ित, गरीब और असहायों की आवाज को बुलंदी के साथ रख कर समाज को आगे बढ़ाने का कार्य करती है. उक्त बातें रालोसपा के केंद्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने कही. वे नगड़ी में आयोजित झारखंड प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे.
कहा कि पार्टी को झारखंड में भी बिहार की तर्ज पर मजबूत करना है. पार्टी के जनाधार को गांव और प्रखंड स्तर तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेवारी है. इसके लिए कार्यकर्ता को आम लोगों के बीच पहुंचना होगा. पार्टी की नीति और सिद्धांत को बताना होगा.
उनके हक एवं अधिकार की जानकारी देने के साथ सरकार की योजनाओं का लाभ उस व्यक्ति तक पहुंचाना होगा, तभी पार्टी का जनाधार बढ़ेगा. पार्टी मजबूत होगी. और जब पार्टी मजबूत होगी तो निश्चित रूप से कार्यकर्ता भी मजबूत होंगे. श्री कुशवाहा ने कहा कि बिहार की तर्ज पर झारखंड में भी शिक्षा सुधार कार्यक्रम चलाया जायेगा.
नये और युवा चेहरे को मिलेगी जिम्मेवारी : विशिष्ट अतिथि झारखंड प्रभारी और पार्टी के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नागमणि ने कहा कि रालोसपा ने झारखंड में नये और युवा चेहरे को जिम्मेवारी देने का निर्णय लिया है.
क्योंकि युवाओं में कार्य करने की क्षमता है और वे संगठन के कार्य को ईमानदारीपूर्वक करने में सक्षम हैं. संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए मैं झारखंड में अधिक से अधिक समय व्यतीत करने का प्रयास करूंगा.
कार्यक्रम के अंत में उपेंद्र कुशवाहा ने नगड़ी के विजय महतो को सर्वसम्मति से रालोसपा झारखंड प्रदेश का अध्यक्ष मनोनीत किया. इन्हें माला पहनाकर अध्यक्ष पद की जिम्मेवारी सौंपी गयी एवं संगठन को मजबूत बनाने का आदेश दिया गया. अतिथियों को स्वागत अशोक महली की झारखंड मरदानी झूमर से किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता और संचालन विजय महतो ने किया.
सम्मेलन को बिहार प्रदेश अध्यक्ष भूदेव चौधरी, सुबोध कुशवाहा, मधु मंजरी कुशवाहा, संतोश कुमार, रूपेश कुमार सिन्हा,बबलू कुशवाहा, सत्यदेव दांगी, डॉ केजी भगत, दीनानाथ पासवान, उमेश गोस्वामी, अजीत सिंह, विमल मौर्या, शशिभूषण कुशवाहा, उपेंद्र सिंह, संजय मेहता, नंदन कुमार, उमेश कुशवाहा, डॉ आरपी सिंह, निषांत कुमार, सुलतान अंसारी, परमदेव सिंह, डॉ अशोक, धरमपाल महतो, अमरलाल महतो, गोपाल महतो, रेणुका देवी, प्रभात कोइरी, बालेश्वर महतो, बिरसा महतो, विक्की, अमर सहित प्रदेश एवं जिला के कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




