ePaper

झारखंड : नक्सली रवींद्र व उसके परिवार की 2.43 एकड़ जमीन होगी जब्त

Updated at : 30 Mar 2018 7:30 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड : नक्सली रवींद्र व उसके परिवार की 2.43 एकड़ जमीन होगी जब्त

रांची : झारखंड पुलिस की सूची में 10 लाख के इनामी नक्सली रवींद्र गंझू और उसके परिवार के सदस्यों के नाम पर अर्जित 2.43 एकड़ जमीन सरकार जल्द ही जब्त करेगी. संपत्ति जब्त करने के लिए प्रस्ताव तैयार कर लोहरदगा एसपी राजकुमार लकड़ा ने पुलिस मुख्यालय के पास भेज दिया है. तैयार प्रस्ताव में रवींद्र […]

विज्ञापन
रांची : झारखंड पुलिस की सूची में 10 लाख के इनामी नक्सली रवींद्र गंझू और उसके परिवार के सदस्यों के नाम पर अर्जित 2.43 एकड़ जमीन सरकार जल्द ही जब्त करेगी. संपत्ति जब्त करने के लिए प्रस्ताव तैयार कर लोहरदगा एसपी राजकुमार लकड़ा ने पुलिस मुख्यालय के पास भेज दिया है. तैयार प्रस्ताव में रवींद्र गंझू के परिवार की जमीन का विस्तार से उल्लेख है.
उल्लेखनीय है कि रवींद्र गंझू चंदवा थाना क्षेत्र के बांझी टोला हेंसला का रहने वाला है. पुलिस ने जांच में पाया कि वह अपनी संपत्ति का प्रयोग उग्रवादी गतिविधियों में करता है. पुलिस की जांच रिपोर्ट के अनुसार इलाके में रवींद्र गंझू का इतना खौफ है कि उसके खिलाफ आस-पास के लोग कुछ भी बोलने को तैयार नहीं होते. वह संगठन के दस्ते के साथ-साथ लातेहार, लोहरदगा और गुमला जिले में सक्रिय रहता है. इसके साथ ही वह सरकार विरोधी गतिविधियों का संचालन करता है.
खाता प्लॉट संख्या रकबा
41 87, 1066, 1078, 1079 39.5 डिसमिल
42 628, 884, 973, 974 55 डिसमिल
43 627, 850, 851, 974 80 डिसमिल
45 866 67. 5 डिसमिल
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola