AIIMS में हुई लालू की जांच, किडनी में इन्फेक्शन, शुगर लेवल थोड़ा बढ़ा हुआ

नयी दिल्ली/रांची : बहुचर्चित चारा घोटाला मामले में रांची में जेल की सजा काट रहे राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव को विशेष इलाज के लिए गुरुवारको यहां एम्स में भर्ती कराया गया. रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (रिम्स) ने लालू को एम्स के लिए रेफर किया था. एम्स के एक […]
नयी दिल्ली/रांची : बहुचर्चित चारा घोटाला मामले में रांची में जेल की सजा काट रहे राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव को विशेष इलाज के लिए गुरुवारको यहां एम्स में भर्ती कराया गया.
रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (रिम्स) ने लालू को एम्स के लिए रेफर किया था. एम्स के एक चिकित्सक ने कहा,‘उनकी हालत स्थिर है. उन्हें दोपहर में यहां लाया गया. उनके रक्त में शुगर की मात्रा थोड़ी बढ़ी हुई है और उनके गुर्दे में संक्रमण है.’ उन्होंने बताया कि लालू को मेडिसिन विभाग में भर्ती कराया गया है.
लालू को बेचैनी की शिकायत के बाद 17 मार्च को राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (रिम्स) में भर्ती कराया गया था. सीबीआई की विशेष अदालत से एम्स में इलाज कराने की अनुमति मिलने के बाद वह बुधवार को राजधानी एक्सप्रेस से दिल्ली रवाना हुए थे. चारा घोटाला मामले में शुरुआत से लालू की पैरवी कर रहे उनके वकील चितरंजन सिन्हा ने बताया कि 69 वर्षीय नेता मधुमेह, रक्तचाप से पीड़ित हैं और क्रीटनाइन का स्तर बढ़ा हुआ है. उन्होंने कहा, ‘उनकी स्थिति उड़ान भरने लायक नहीं थी और रिम्स के चिकित्सकों ने उन्हें ट्रेन से जाने की सलाह दी थी.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




