झारखंड सरकार ने राजबाला वर्मा की सेवाओं की प्रशंसा की

रांची: झारखंड सरकार ने सेवानिवृत्त मुख्य सचिव राजबाला वर्मा की सेवाओं की प्रशंसा की है. साथ ही उनका आभार भी प्रकट कियाहै. मुख्यमंत्री रघुवर दास की अध्यक्षता मेंमंगलवारको यहां हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस आशय का प्रस्ताव पारित किया गया. राज्य की पूर्व मुख्य सचिव राजबाला वर्मा 28 फरवरी, 2018 को राज्य की सेवा […]
रांची: झारखंड सरकार ने सेवानिवृत्त मुख्य सचिव राजबाला वर्मा की सेवाओं की प्रशंसा की है. साथ ही उनका आभार भी प्रकट कियाहै. मुख्यमंत्री रघुवर दास की अध्यक्षता मेंमंगलवारको यहां हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस आशय का प्रस्ताव पारित किया गया.
राज्य की पूर्व मुख्य सचिव राजबाला वर्मा 28 फरवरी, 2018 को राज्य की सेवा से सेवानिवृत्तहोगयीं. एक कुशल एवं दक्ष प्रशासक के रूप में तथा मुख्य सचिव के पद पर सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने तथा अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के लिए मंत्रिपरिषद ने उनके प्रति आभार प्रकट किया.
मंत्रिमंडल ने श्रीमती वर्मा को भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










