झारखंड : आज आसमान में छाये रहेंगे बादल, जानें कल कैसा रहेगा मौसम

Updated:
विज्ञापन
झारखंड : आज आसमान में छाये रहेंगे बादल, जानें कल कैसा रहेगा मौसम

रांची : झारखंड में अगले चार-पांच दिनों पर मौसम शुष्क रहेगा. भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान में कहा गया है कि 26 फरवरी को चाईबासा के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बारिश और धूल भरी आंधी चलने की संभावना है. इधर, राजधानी रांची के अधिकतर जगहों पर आसमान में बादल छाये रहेंगे. अधिकतम […]

विज्ञापन
रांची : झारखंड में अगले चार-पांच दिनों पर मौसम शुष्क रहेगा. भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान में कहा गया है कि 26 फरवरी को चाईबासा के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बारिश और धूल भरी आंधी चलने की संभावना है.
इधर, राजधानी रांची के अधिकतर जगहों पर आसमान में बादल छाये रहेंगे. अधिकतम और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना जतायी गयी है. 26 के बाद रांची, जमशेदपुर, डालटनगंज और अन्य जगहों पर मौसम बिल्कुल साफ रहेगा. वहीं, रविवार को राज्य के अधिकतर हिस्सों में बादल छाये रहे.
रांची समेत अन्य जिलों में हल्की और कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश होने की सूचना मिली है. मौसम विभाग के अनुसार 27 से लेकर दो मार्च तक अधिकतर जगहों पर आसमान साफ रहेगा. तापमान 18 डिग्री सेल्सियस से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola