झारखंड में भाजपा को मात देने के लिए तैयार हो रहा है प्लॉट, साथ आ सकते हैं कांग्रेस-झामुमो

रांची : कांग्रेस और झामुमो के बीच गठबंधन का प्लॉट तैयार करने की कवायद चल रही है. कांग्रेस के राष्ट्रीय और प्रदेश के नेताओं ने झामुमो के हेमंत सोरेन से संपर्क भी साधा है. कांग्रेस-झामुमो के नेताओं के बीच बात भी बढ़ रही है. हेमंत सोरेन के दिल्ली दौरे के बाद यूपीए फोल्डर में सियासी […]
कांग्रेस-झामुमो के नेताओं के बीच बात भी बढ़ रही है. हेमंत सोरेन के दिल्ली दौरे के बाद यूपीए फोल्डर में सियासी हलचल भी तेज हुई है. कांग्रेस के लिए झामुमो पहली पसंद है. उधर, झाविमो का भी एक कोण है. यूपीए फोल्डर में झाविमो को शामिल करने के लिए दबाव है. इधर, झामुमो और कांग्रेस के बीच लोकसभा में सीटों का बंटवारा आसान है, लेकिन विधानसभा चुनाव में कई सीटों में पेच फंसने वाला है. संताल परगना को झामुमो अपना परंपरागत गढ़ मान कर चलता है. यहां के एक-एक सीट पर अड़ने के लिए तैयार रहता.
राजद की नजर भी गठबंधन पर : यूपीए फोल्डर में गठबंधन पर राजद की भी नजर है. राजद अपना भविष्य झामुमो-कांग्रेस के बीच तलाश रहा है. राजद की पांच से सात सीट पर दावेदारी होगी, लेकिन वह गठबंधन के तहत चुनाव चाहता है. पलामू में राजद की एक-दो सीट को लेकर किचकिच हो सकती है. गढ़वा में राजद की दावेदारी रहेगी, वहीं झामुमो ने हाल के दिनों में अपना प्रदर्शन सुधारा है. मुन्नू ठाकुर ने पिछले चुनाव में बेहतर प्रदर्शन किया था, वहीं यह सीट राजद नेता गिरिनाथ सिंह के कब्जे में लंबे समय तक रही. हालांकि, यूपीए फोल्डर में राजद बड़ा फैक्टर नहीं है. राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद झारखंड में मजबूत गठबंधन को लेकर पहल कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










