दिल्ली में झारखंड की एक और लड़की ने फांसी लगा कर कर ली आत्महत्या, इस व्यक्ति के घर पर करती थी काम
Updated at : 17 Feb 2018 5:38 AM (IST)
विज्ञापन

एम्स में पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर गुमला रवाना रांची : झारखंड की एक और लड़की ने दिल्ली में आत्महत्या कर ली. गुमला की यह लड़की न्यू फ्रेंडस कॉलोनी, दिल्ली में राकेश पहवा के घर पर 24 जनवरी से काम कर रही थी. राकेश पहवा के घर पर ही 15 फरवरी 2018 को लड़की […]
विज्ञापन
एम्स में पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर गुमला रवाना
रांची : झारखंड की एक और लड़की ने दिल्ली में आत्महत्या कर ली. गुमला की यह लड़की न्यू फ्रेंडस कॉलोनी, दिल्ली में राकेश पहवा के घर पर 24 जनवरी से काम कर रही थी. राकेश पहवा के घर पर ही 15 फरवरी 2018 को लड़की ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. पहवा परिवार उसे अस्पताल ले गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहां से शव को एम्स भेज दिया गया. शव की वहां जांच की गयी. इसमें पाया गया कि लड़की के शरीर पर किसी तरह का चोट आदि का निशान नहीं था. जबकि उसके पारिवारिक सदस्यों ने उसकी हत्या किये जाने की आशंका जतायी है. अभी इस मामले में जांच जारी है.
पुलिस ने शव को उसकी बहन टीना के सुपुर्द कर दिया है. इस मामले में झारखंड राज्य बाल संरक्षण अायोग की अध्यक्ष आरती कुजूर ने साउथ इस्ट दिल्ली के डीसीपी चिन्मय को पत्र भेज कर मामले में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है.
उल्लेखनीय है कि झारखंड, असम, छत्तीसगढ़, बिहार और पश्चिम बंगाल के गरीब बच्चों को दलालों द्वारा प्रलोभन देकर दिल्ली लाया जाता है.
केस : एक
झारखंड राज्य बाल संरक्षण अायोग की अध्यक्ष ने साउथ इस्ट दिल्ली के डीसीपी से मांगी रिपोर्ट
17 जनवरी को पूर्वी सिंहभूम की लड़की की हुई थी मौत
पूर्वी सिंहभूम से 19 साल की एक लड़की को काम करने के लिए दिल्ली ले जाया गया था, जहां 17 जनवरी 2018 को उसकी मौत हो गयी. स्थानीय बीडीओ के माध्यम से इसकी सूचना शक्तिवाहिनी संस्था, दिल्ली को दी गयी. पीड़िता की बहन भी दिल्ली पहुंची. उसने दिल्ली पुलिस से बहन के साथ दुष्कर्म हाेने की बात कहते हुए कार्रवाई की मांग की.
संबंधित पुलिस पदाधिकारी ने मेडिकल जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में कार्रवाई की बात कही. सफरदरगंज अस्पताल में मृत लड़की के शव की जांच की गयी. बाद में पीड़ित के पारिवारिक सदस्य वापस घर लौट आये. मृतका की बहन ने पुलिस को दिये बयान में कहा था कि उसकी बहन को दिल्ली लाने वाला आदमी कभी-कभी उसके घर दो-तीन हजार रुपये भेज देता था.
केस : दो
डॉक्टर ने बरपाया था लड़की पर कहर
दिल्ली महिला आयोग को 13 जनवरी 2018 को चाईबासा की एक 14 वर्षीय लड़की को प्रताड़ित किये जाने की सूचना मिली. तब आयोग की सदस्य पुलिस के साथ डॉ निधि के पर पहुंची, जहां लड़की काम करती थी. वहां पर लड़की को गंभीर अवस्था में पाया गया. लड़की के शरीर पर जलने के निशान थे. पुलिस ने लड़की को बरामद किया और डॉ निधि को गिरफ्तार कर लिया. बाद में लड़की का इलाज दिल्ली के अपोलो अस्पताल में कराया गया.
सरस्वती सर्विस सेंटर ने इस लड़की को डॉ निधि के घर काम करने के लिए भेजा था. लड़की के शरीर पर डॉक्टर गरम पानी डाल देती थी. गरम लोहे से दागती थी. सर्दी के मौसम में कंबल और स्वेटर भी नहीं देती थी. दिनभर में दो स्लाइस ब्रेड खाने को दिया जाता था. इस मामले में झारखंड सरकार से लड़की को इलाज के लिए मदद दी गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




