ePaper

प्रभात खबर की खबर को ट्वीट कर सीएम रघुवर दास ने अधिकारियों को चेताया

Updated at : 29 Jan 2018 2:30 PM (IST)
विज्ञापन
प्रभात खबर की खबर को ट्वीट कर सीएम रघुवर दास ने अधिकारियों को चेताया

रांची : राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साईंसेज (रिम्स) में एक महिला रोगी के साथ गार्ड के व्यवहार ने कई लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया. यह पहली बार नहीं था जब रिम्स में इस तरह की घटना सामने आयी. इससे पहले भी जमीन पर एक महिला को खाना परोस दिया गया था. प्रभात खबर […]

विज्ञापन

रांची : राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साईंसेज (रिम्स) में एक महिला रोगी के साथ गार्ड के व्यवहार ने कई लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया. यह पहली बार नहीं था जब रिम्स में इस तरह की घटना सामने आयी. इससे पहले भी जमीन पर एक महिला को खाना परोस दिया गया था.

प्रभात खबर डॉट कॉम ने इस खबर को आप तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया. प्रभात खबर की ट्वीट की गयी खबर पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, इस तरह का अमानवीय व्यवहार अक्षम्य है. ऐसा किसी भी परिस्थिति में दोबारा नहीं होना चाहिए. आरोपी गार्ड को निष्काषित कर दिया गया है. महिला को रिनपास में भर्ती करवा दिया गया है जहां उनका इलाज जारी है. अधिकारियों को सख्त हिदायत दी गयी है कि वो खुद कड़ी नजर रखें ताकि भविष्य में ऐसा न हो.
इस ट्वीट में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी है. उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि ऐसी किसी घटना पर किसी को माफ नहीं किया जायेगा. अधिकारियों से उन्होंने अपील की है कि वह खुद इस तरह की घटना पर नजर रखें और यह सुनिश्चित करें कि किसी के साथ भी अन्याय ना हो.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola