ePaper

झारखंड : लालू से जुड़े एक और मामले में आज आयेगा कोर्ट का फैसला

Updated at : 24 Jan 2018 6:52 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड : लालू से जुड़े एक और मामले में आज आयेगा कोर्ट का फैसला

चारा घोटाला : कांड संख्या आरसी 68ए/96 रांची : चारा घोटाले के कांड संख्या आरसी 68 ए/96 में बुधवार को फैसला सुनाया जायेगा. लालू प्रसाद से जुड़ा घोटाले का यह तीसरा मामला है. 37.62 करोड़ रुपये की फर्जी निकासी का मामला चाईबासा ट्रेजरी से जुड़ा है. सीबीआइ ने मामले की जांच के बाद कुल 76 […]

विज्ञापन
चारा घोटाला : कांड संख्या आरसी 68ए/96
रांची : चारा घोटाले के कांड संख्या आरसी 68 ए/96 में बुधवार को फैसला सुनाया जायेगा. लालू प्रसाद से जुड़ा घोटाले का यह तीसरा मामला है. 37.62 करोड़ रुपये की फर्जी निकासी का मामला चाईबासा ट्रेजरी से जुड़ा है. सीबीआइ ने मामले की जांच के बाद कुल 76 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था. इनमें सिर्फ 56 लोगों ने ही ट्रायल फेस किया. वहीं, 15 लोगों की मौत हो चुकी है. मृतकों में चारा घोटाले का किंगपिन श्याम बिहारी सिन्हा सहित पशुपालन विभाग के चार अधिकारी, दो बजट पदाधिकारी, दो पूर्व मंत्री, एक आइएएस, एक पूर्व सांसद और पांच सप्लायर शामिल हैं.
दो अभियुक्तों ने अपराध स्वीकार कर लिया. तीन अभियुक्त सरकारी गवाह बन गये. बाकी 56 ने ट्रायल फेस किया. ट्रायल फेस करनेवालों में छह राजनेता, तीन आइएएस अधिकारी, पशुपालन व ट्रेजरी के सात अधिकारी व 40 सप्लायर शामिल है. ट्रायल फेस करनेवाले नेताओं में लालू, जगन्नाथ मिश्रा, आरके राणा, विद्यासागर निषाद, जगदीश शर्मा और ध्रुव भगत हैं.
ट्रायल फेस करनेवाले आइएएस में महेश प्रसाद, फूलचंद सिंह और सजल चक्रवर्ती हैं. वहीं ट्रेजरी सहित पशुपालन विभाग के सात अधिकारियों और 40 सप्लायरों ने ट्रायल फेस किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola