ePaper

झारखंड के सबसे बड़े नक्सली दिनेश गोप की संपत्ति सील

Updated at : 23 Dec 2017 12:55 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड के सबसे बड़े नक्सली दिनेश गोप की संपत्ति सील

रांची : झारखंड के सबसे बड़े नक्सली दिनेश गोप के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है. पिछले दिनों सैंट्रो कार और अन्य संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई के बाद शनिवार को रांची के मोरहाबादी स्थित उसकी अन्य संपत्तियों को जब्त करने की कार्रवाई चल रही है. मान्या पैलेस के पास से दिनेश गोप […]

विज्ञापन

रांची : झारखंड के सबसे बड़े नक्सली दिनेश गोप के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है. पिछले दिनों सैंट्रो कार और अन्य संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई के बाद शनिवार को रांची के मोरहाबादी स्थित उसकी अन्य संपत्तियों को जब्त करने की कार्रवाई चल रही है. मान्या पैलेस के पास से दिनेश गोप की जेसीबी जब्त कर ली गयी है. अन्य संपत्तियां भी जब्त की जायेंगी.

पिछले दिनों रांची में दो नक्सलियों की संपत्ति झारखंड पुलिस ने अटैच की थी. उस दिन नक्सली खुलेश्वर गोप की रांची के आइटीआइ बस स्टैंड के पास स्थित संपत्ति और दिनेश कुमार गोप की उलीहातू स्थित संपत्ति खूंटी पुलिस ने जब्त कर ली थी. खुलेश्वर गोप का आईटीआई बस स्टैंड के पास मकान था, जिसे जब्त कर लिया गया.

ज्ञात हो कि नक्सलवाद को खत्म करने के लिए झारखंड सरकार लगातार नक्सलियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दे रही है. मुख्यमंत्री रघुवर दास भी नक्सलियों के आर्थिक स्रोत को खत्म करने पर जोर दे रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola