HEC में खाली पड़े जमीन को लेकर राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार ने रेल मंत्रालय को दी यह सलाह

नयी दिल्ली : राज्यसभा सदस्य महेश पोद्दार ने दिल्ली में रेलमंत्री श्री पियूष गोयल और मनोज सिन्हा से मिलकर झारखंड की विभिन्न परियोजनाओं पर चर्चा की. इस दौरान उन्होंने एचइसी में मौजूद 20 हजार एकड़ भूमि तथा काफी बड़े कारखाने का समुचित उपयोग करने का सुझाव दिया. श्री पोद्दार ने कहा कि एचइसी में रेलवे […]
नयी दिल्ली : राज्यसभा सदस्य महेश पोद्दार ने दिल्ली में रेलमंत्री श्री पियूष गोयल और मनोज सिन्हा से मिलकर झारखंड की विभिन्न परियोजनाओं पर चर्चा की. इस दौरान उन्होंने एचइसी में मौजूद 20 हजार एकड़ भूमि तथा काफी बड़े कारखाने का समुचित उपयोग करने का सुझाव दिया. श्री पोद्दार ने कहा कि एचइसी में रेलवे से सम्बंधित उत्पादन इकाई लगाना लाभकारी होगा. एचइसी परिसर में रेलवे साइडिंग, पानी, बिजली इत्यादि उपलब्ध है. साथ ही यहां बड़ी संख्या में शिक्षित बेरोजगार भी हैं. इसके अलावा कॉलोनी बनाने की भी जगह भी उपलब्ध है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




