ePaper

झारखंड : रांची नगर निगम में 25 महिलाओं के लिए 26 वार्ड आरक्षित

Updated at : 20 Dec 2017 7:18 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड : रांची नगर निगम में 25 महिलाओं के लिए 26 वार्ड आरक्षित

रांची : रांची नगर निगम के लिए वार्ड वार आरक्षण रोस्टर जारी कर दिया गया है. राज्य निर्वाचन आयोग की सहमति के बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनोज कुमार ने मंगलवार को इसकी सूची जारी कर दी. रांची में कुल 53 वार्डों में 26 आरक्षित कर दिये गये हैं. एससी के लिए दो, एसटी […]

विज्ञापन
रांची : रांची नगर निगम के लिए वार्ड वार आरक्षण रोस्टर जारी कर दिया गया है. राज्य निर्वाचन आयोग की सहमति के बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनोज कुमार ने मंगलवार को इसकी सूची जारी कर दी. रांची में कुल 53 वार्डों में 26 आरक्षित कर दिये गये हैं. एससी के लिए दो, एसटी के लिए 11और पिछड़ा वर्ग के लिए 13 वार्ड आरक्षित किये गये हैं.
सामान्य जाति की महिलाओं के लिए 13 वार्ड : 53 वार्डों में 25 महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे. इनमें अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए एक, अनुसूचित जनजाति की महिलाओं के लिए पांच और पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए छह वार्ड आरक्षित होंगे. सामान्य जाति की महिलाओं के लिए 13 वार्ड होंगे. आरक्षण रोस्टर वर्ष 2011 की जनसंख्या के आधार पर तैयार किया गया है. इसकी प्रति आयोग को भेज दी गयी है, जिसकी समीक्षा के बाद अंतिम रोस्टर का प्रकाशन किया जायेगा.
कौन सा वार्ड िकसके लिए आरक्षित
एसटी के लिए आरक्षित वार्ड
05 महिलाओं के लिए
संख्या 01, 02, 12, 13 (महिला), 15, 19 (महिला), 35, 36, 47(महिला), 51 (महिला), 53 (महिला)
एससी के लिए आरक्षित वार्ड
01 महिला के लिए
संख्या 05 (महिला), 14
पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित वार्ड
06 महिलाओं के लिए
संख्या 04, 09 (महिला), 16 (महिला), 21, 23, 24 (महिला), 25, 27, 28 (महिला), 29 (महिला), 30 (महिला), 31, 42
सामान्य जाति के लिए आरक्षित वार्ड
13 महिलाओं के लिए
संख्या 03, 06 (महिला), 07 (महिला), 08(महिला), 10, 11 (महिला), 17 (महिला), 18 (महिला), 20, 22 (महिला), 26, 32 (महिला), 33 (महिला), 34, 37, 38, 39, 40, 41 (महिला), 43, 44, 45, 46 (महिला), 48, 49 (महिला), 50 (महिला), 52
एरिया कम होने पर वार्डों के डिमार्केशन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. चूंकि, बाउंड्री बदल चुकी थी. मुझे और मेरी टीम को एक वार्ड का कई बार स्थलीय निरीक्षण करना पड़ा. रोस्टर भी सभी प्रावधानों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है.
– श्वेता गुप्ता, जिला पंचायती राज पदाधिकारी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola