22.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

लक्ष्य 8500 करोड़, नवंबर तक वसूली सिर्फ 2217.71 करोड़

रांची : खान विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2017-18 में निर्धारित लक्ष्य 8500 करोड़ के विरुद्ध नवंबर माह तक केवल 2217.71 करोड़ रुपये राजस्व की वसूली हो सकी है. यह निर्धारित लक्ष्य का लगभग 25 फीसदी है. अब वित्तीय वर्ष समाप्त होने में केवल चार माह बाकी है. विभाग के समक्ष चार महीने में 75 प्रतिशत […]

रांची : खान विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2017-18 में निर्धारित लक्ष्य 8500 करोड़ के विरुद्ध नवंबर माह तक केवल 2217.71 करोड़ रुपये राजस्व की वसूली हो सकी है. यह निर्धारित लक्ष्य का लगभग 25 फीसदी है. अब वित्तीय वर्ष समाप्त होने में केवल चार माह बाकी है. विभाग के समक्ष चार महीने में 75 प्रतिशत राशि यानी 6281 करोड़ रुपये वसूलने का लक्ष्य है. इस लक्ष्य को पाने के लिए विभाग को प्रतिदिन 52 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली करनी होगी.
बंद हैं खदान
झारखंड में विभिन्न खनिजों की कुल 3390 खदानें हैं. इनमें से 1176 खदानों से उत्पादन पूरी तरह बंद है. एक हजार के करीब स्टोन माइंस किसी न किसी वजहों से बंद है. आयरन ओर जो राजस्व का बड़ा स्त्रोत है. इसमें भी लगभग 18 आयरन ओर की खदानें बंद हैं. इसका असर राजस्व वसूली पर पड़ रहा है. कई खदानों का मामला पर्यावरण स्वीकृति को लेकर अटका है.
कहां कितने राजस्व की वसूली (राशि लाख में)
जिला राजस्व वसूली
धनबाद 66703.50
बोकारो 16712.22
गिरिडीह 1118.19
हजारीबाग 5398.73
रामगढ़ 30517.14
चतरा 18346.54
कोडरमा 426.82
रांची 6678.67
खूंटी 940.45
लोहरदगा 844.48
गुमला 2162.55
सिमडेगा 951.86
जमशेदपुर 4308.02
चाईबासा 35225.59
सरायकेला 1132.46
पलामू 7778.74
लातेहार 2069.48
गढ़वा 840.75
दुमका 1592.58
जामताड़ा 389.07
गोड्डा 10876.39
पाकुड़ 2578.79
साहेबगंज 2262.18
देवघर 1916.23
कुल 221771.43

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें