ePaper

छात्र संघ चुनाव : आशीष कुमार होंगे आदिवासी मूलवासी छात्र मोर्चा के अध्यक्ष पद के दावेदार

Updated at : 09 Dec 2017 8:30 AM (IST)
विज्ञापन
छात्र संघ चुनाव : आशीष कुमार होंगे आदिवासी मूलवासी छात्र मोर्चा के अध्यक्ष पद के दावेदार

रांची: रांची विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनावों की तैयारियां शुरू हो गयी हैं. सभी छात्र संगठन अपने-अपने उम्मीदवारों की घोषणा की तैयारी कर चुके हैं. आदिवासी मूलवासी छात्र मोर्चा ने एलान कर दिया है कि आशीष कुमार इस संगठन की ओर से छात्र यूनियन के अध्यक्ष पद के दावेदार होंगे. इसे भी पढ़ें :127 पुलिस […]

विज्ञापन

रांची: रांची विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनावों की तैयारियां शुरू हो गयी हैं. सभी छात्र संगठन अपने-अपने उम्मीदवारों की घोषणा की तैयारी कर चुके हैं. आदिवासी मूलवासी छात्र मोर्चा ने एलान कर दिया है कि आशीष कुमार इस संगठन की ओर से छात्र यूनियन के अध्यक्ष पद के दावेदार होंगे.

इसे भी पढ़ें :127 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग, पूरी लिस्ट यहां देखें

मोर्चा ने रांची कॉलेज परिसर में शुक्रवार को एक बैठक कर यह एलान किया. बैठक में छात्र मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष कमलेश राम, केंद्रीय प्रधान महासचिव एवं मांडर विधानसभा प्रभारी विश्राम उरांव, जिला सचिव अवधेश कुमार की उपस्थिति में रांची कॉलेज छात्र यूनियन के अध्यक्ष पद का सर्वसम्मति से उम्मीदवार चुना गया.

इसे भी पढ़ें : प्रस्ताव तैयार, मेयर-डिप्टी मेयर का चुनाव दलीय आधार पर होगा

इस दौरान अन्य पांच पदों के लिए भी उम्मीदवारों की घोषणाकीगयी. मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष कमलेश राम ने बताया कि सभी 19 कॉलेजों में अपना उम्मीदवार उतारेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola