रांची विवि में छात्र संघ चुनाव : एक प्रत्याशी अधिकतम पांच हजार रुपये ही कर सकेंगे खर्च

रांची : रांची विवि में छात्र संघ चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही विवि में आचार संहिता लागू हो गयी है. जिन प्रत्याशी पर मुकदमा दर्ज है, वे चुनाव में हिस्सा नहीं ले सकेंगे. विवि चुनाव आचार संहिता के तहत एक प्रत्याशी अधिकतम पांच हजार रुपये खर्च कर सकेंगे. चुनाव दलीय आधार पर नहीं होगा. […]
रांची : रांची विवि में छात्र संघ चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही विवि में आचार संहिता लागू हो गयी है. जिन प्रत्याशी पर मुकदमा दर्ज है, वे चुनाव में हिस्सा नहीं ले सकेंगे. विवि चुनाव आचार संहिता के तहत एक प्रत्याशी अधिकतम पांच हजार रुपये खर्च कर सकेंगे. चुनाव दलीय आधार पर नहीं होगा. उम्मीदवार को चुनाव प्रचार करने के लिए भी कई बंदिशें रहेंगी. उल्लेखनीय है कि रांची विवि अंतर्गत कॉलेजों व पीजी विभागों में 18 दिसंबर 2017 को मतदान होंगे, जबकि विवि स्तर पर 24 दिसंबर को मतदान होंगे.
छपे-छपाये पंपलेट का प्रयोग नहीं कर सकेंगे. सिर्फ हाथ से लिखे व निर्मित पोस्टर का ही प्रयोग कर सकेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




