झारखंड : बौरो प्लेयर लाकर चुनाव जीतना चाहती है कांग्रेस : भाजपा

Updated at : 24 Nov 2017 6:15 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड : बौरो प्लेयर लाकर चुनाव जीतना चाहती है कांग्रेस : भाजपा

रांची : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि कांग्रेस झारखंड में बौरो प्लेयर लाकर चुनाव लड़ना और जीतना चाहती है. यह कबड्डी नहीं है, बल्कि राजनीति है. इसे झारखंड की जनता कभी भी स्वीकार नहीं करेगी. चुनाव के बाद सीडी कांड को लेकर डॉ अजय लगातार चर्चा में बने रहे हैं. उन्हें […]

विज्ञापन
रांची : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि कांग्रेस झारखंड में बौरो प्लेयर लाकर चुनाव लड़ना और जीतना चाहती है. यह कबड्डी नहीं है, बल्कि राजनीति है. इसे झारखंड की जनता कभी भी स्वीकार नहीं करेगी. चुनाव के बाद सीडी कांड को लेकर डॉ अजय लगातार चर्चा में बने रहे हैं. उन्हें जवाब देना चाहिए की सीडी कांड की असलियत क्या है?
उन्होंने यह भी कहा कि सिर्फ एक चुनाव जीत कर दंभ भरने वाले डॉ अजय लगातार पांच चुनाव जीते मुख्यमंत्री पर आरोप लगा रहे हैं और चुनौती दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि मानगो दंगे के अभियुक्त फरार फिरोज खान से डॉ अजय का क्या संबंध है? फिरोज खान से मिठाई खाते हुए जो फोटो वायरल हुआ है, वह कब का है? उन्हें स्पष्ट करना चाहिए.
श्री शाहदेव गुरुवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. प्रदेश प्र‌वक्ता दीनदयाल बर्णवाल ने कहा कि कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई को दबाने के लिए डॉ अजय भाजपा व रघुवर सरकार की आलोचना कर रहे हैं. डॉ अजय पहले कांग्रेस में अपनी जमीन तलाश लें, क्योंकि उनके अभिनंदन समारोह से दर्जनों वरीय कांग्रेसी गायब रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola