पिपरवार में धूमधाम से मना भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव

Updated:
विज्ञापन
पिपरवार में धूमधाम से मना भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव

पिपरवार कोयलांचल व आसपास के ग्रामीण इलाकों में पुरुषोत्तम श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पिपरवार.

पिपरवार कोयलांचल व आसपास के ग्रामीण इलाकों में पुरुषोत्तम श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया. बचरा, राय, पुरानी राय, बचरा बस्ती, होसिर, चिरैयाटांड़, बिलारी, कारो, बेंती, बहेरा व हफुआ में रामनवमी जुलूस निकाला गया. राय, बिलारी व बेंती में लाठी खेल प्रतियोगिता आयोजित की गयी. रामभक्त महावीरी झंडा लिये भगवान श्रीराम का जयघोष करते मिलन स्थल पर पहुंचे. इधर, बचरा में रामनवमी जुलूस के साथ जीवंत झांकी निकाली गयी. कोलकाता से आये कलाकारों ने राधा-कृष्ण की रासलीला व भगवान शिव व माता पार्वती नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को भाव विभोर कर दिया. रामनवमी जुलूस में काफी संख्या में महिलायें भी शामिल हुईं. बचरा में जुलूस बाजारटांड़ स्थित श्री दुर्गा-हनुमान मंदिर से निकल कर विशुझापा होते एलओ कॉलोनी पहुंचा. वहां से चार नंबर चौक होते बसंत विहार कॉलोनी पहुंचा. तेज हवा व बारिश भी रामभक्तों का उत्साह कम नहीं कर पाया. जुलूस का जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया. इसमें शामिल लोगों को जलपान कराया गया. इस दौरान पिपरवार पुलिस अलर्ट मोड पर रही.

विज्ञापन
Jitendra Rana

लेखक के बारे में

By Jitendra Rana

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola