मैक्लुस्कीगंज में रामनवमी धूमधाम से मनी
Updated at : 27 Mar 2026 7:20 PM (IST)
विज्ञापन

रामभक्तों ने अपने-अपने घरों व मंदिरों में झंडा पूजा. भक्त प्रातः से ही श्रीराम व पवनसूत हनुमान की आराधना में जुटे रहे
विज्ञापन
प्रतिनिधि, मैक्लुस्कीगंज.
मैक्लुस्कीगंज में रामनवमी धूमधाम से मनायी गयी. रामभक्तों ने अपने-अपने घरों व मंदिरों में झंडा पूजा. भक्त प्रातः से ही श्रीराम व पवनसूत हनुमान की आराधना में जुटे रहे. मैक्लुस्कीगंज, नावाडीह, लपरा, हेसालौंग, दुल्ली, जोभिया, केदल, हरहू, मंगरुतरी, मोनाटोला अन्य जगहों पर रामभक्त मंदिरों, अखाड़ों व घरों में पूजा-अर्चना किये. मंदिरो में पूरोहितों ने पूजन कराया. उधर नावाडीह, हेसालौंग, लपरा व दुल्ली में झंडा मिलान किया गया. लपरा शिव मंदिर परिसर में अस्त्र-शस्त्र चालन, खेल, करतब, लाठी प्रतियोगिता आयोजित की गयी. मुख्य अतिथि समाजसेवी भोला प्रसाद, मुखिया पुतुल देवी, भाजपा के श्यामसुंदर सिंह, दौलतराम शर्मा, बसंत कुमार पंकज, शशि साहू, अनिल गंझू व मनोज गिरि उपस्थित थे. लपरा शिव मंदिर परिसर में आयोजित प्रतियोगिता में बसरिया, सखुआटांड़, चीनाटांड़, महुवाटांड़, बड़काटोली, कोनका, बछत पतरा, गरतुवा, चट्टी नदी आदि जगहों के अखाड़ा टीमों ने भाग लिया. उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अतिथियों ने संयुक्त रूप से पुरस्कार देकर सम्मनित किया. झांकी आकर्षण का केंद्र रहा. वहीं अखाड़े में झांकी के लिए देवी मंडप लपरा बड़काटोली, ऊंचा झंडा के लिए प्रथम पुरस्कार गरतुवा टोला कोनका, द्वितीय पुरस्कार चिनाटांड़ व तृतीय पुरस्कार बड़काटोली सहित अन्य को पुरस्कृत किया गया. संचालन रामबिलास गोप ने किया. सफल आयोजन में प्रदीप यादव, जितेंद्रनाथ पांडेय, जयप्रकाश यादव, रमेश गुप्ता, विजय, मनीष, सुनील, गौरव, अविनाश पाण्डेय, शैलेन्द्र गिरि, सुबोध रजक, मधुसूदन चौरसिया, आशीष, रूपेश चौरसिया ने सहयोग किया. उधर हेसालौंग में भी झंडा पूजन किया गया.फ़ोटो 1 – करतब दिखाते खिलाड़ी मैक्लुस्कीगंज.
फ़ोटो 2 – आकर्षक झांकी, लपरा बड़काटोली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




