जय बजरंगबली के जयकारों से गूंजा क्षेत्र

Updated:
विज्ञापन
जय बजरंगबली के जयकारों से गूंजा क्षेत्र

सिल्ली व मुरी इलाके में रामनवमी हर्षोल्लास से मनाया गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सिल्ली.

सिल्ली व मुरी इलाके में रामनवमी हर्षोल्लास से मनाया गया. पूरा इलाका जय श्रीराम, जय हनुमान के नारों से गुंजायमान रहा. मुरी-सिल्ली के इलाके को महावीरी पताकाें से पाट दिया गया है. रामसेवक संघ, वीर बजरंग दल, महावीर सेवक संघ, पंचमुखी मंदिर, विश्व शांति हनुमान मंदिर, सार्वजनिक महावीर मंदिर, टुंगरी पहाड़ दुर्गा मंदिर, छोटा मुरी महावीर सेवक संघ सहित मुरी व सिल्ली के सभी अखाड़ों ने झांकी निकाली. अस्त्र शस्त्र चालन का प्रदर्शन किया गया. सिल्ली के अन्य अखाड़ों में भी रामभक्तों ने अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता आयोजित की गयी. खिलाड़ियों ने शस्त्र चालन के करतब दिखाये. बंदिशों और जोखिम भरे खेलों से लोगों को रोमांचित कर दिया. शस्त्र चालन के खेल प्रदर्शन में लड़कियां भी पीछे नहीं रहीं. सिल्ली, मुरी, ब्राह्मणडीह सहित कई अखाड़ों में लड़कियों ने भी अस्त्र-शस्त्र चालन का प्रदर्शन किया. रामनवमी के मौके पर सुबह से ही हनुमान मंदिरों, दुर्गा मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए लोगों का तांता लगा रहा. अपने-अपने घरों में भी लोगों ने पूजा-अर्चना की.

रामभक्तों को तलवार देकर किया सम्मानित :

हिंदू एकता मंच सिल्ली की ओर से भी पुराने यूनियन बैंक के समीप श्रद्धालुओं के लिए चना, गुड़, शरबत की व्यवस्था की गयी थी. मंच की ओर से रामलला की झांकी में शामिल रामभक्तों का स्वागत किया गया. मंच की ओर से झांकी प्रस्तुति करनेवालों को तलवार भी दिये गये. मौके पर राजा पुष्पेंद्रनाथ सिंहदेव, राधेश्याम साहू, सुधीर साहू, शुभम सोनार, अमित महतो, समित लाहा सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे. सिल्ली मेन रोड, छोटा मुरी बाजार, बड़ा मुरी, सहित कई जगहों पर रामभक्तों के लिए सेवा स्टॉल लगाये गये थे.

विज्ञापन
Vishnu Giri

लेखक के बारे में

By Vishnu Giri

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola