ePaper

डोरंडा के सहायक डाक अधीक्षक ले रहे थे 25 हजार की रिश्वत, ACB ने रंगे हाथ धर दबोचा

Updated at : 22 Nov 2017 12:44 PM (IST)
विज्ञापन
डोरंडा के सहायक डाक अधीक्षक ले रहे थे 25 हजार की रिश्वत, ACB ने रंगे हाथ धर दबोचा

रांची: भ्रष्टाचार के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने डाक विभाग के अधिकारी और एक डाक सेवक को गिरफ्तार किया है. जिस अधिकारी को गिरफ्तार किया गया, वह 25 हजार रुपये की रिश्वत ले रहा था. एसीबी ने यह कार्रवाई मंगलवार को की. केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की ACB ने डोरंडा स्थित प्रधान डाकघर […]

विज्ञापन

रांची: भ्रष्टाचार के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने डाक विभाग के अधिकारी और एक डाक सेवक को गिरफ्तार किया है. जिस अधिकारी को गिरफ्तार किया गया, वह 25 हजार रुपये की रिश्वत ले रहा था. एसीबी ने यह कार्रवाई मंगलवार को की.

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की ACB ने डोरंडा स्थित प्रधान डाकघर के सहायक डाक अधीक्षक राकेश कुमार विश्वकर्मा व ग्रामीण डाक सेवक जन्मेजय कुमार सिंह को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा. इनके खिलाफ किसी ने लिखित शिकायत दर्ज करायी थी. शिकायत की जांच के बाद मंगलवार को एसीबी ने जाल बिछाया और रिश्वत लेते इन दोनों को रंगे हाथ धर दबोचा.

Jharkhand : गुमला में एक करोड़ के इनामी नक्सली सुधाकरण के मददगार ठेकेदार मनोज सिंह के घर NIA का छापा

बताया गया है कि गोड्डा जिले के पत्थरगामा थाना क्षेत्र में गांधी ग्राम इलाके के ग्रामीण डाक सेवक जन्मेजय पर ग्रामीण डाक सेवक की नौकरी दिलाने के नाम पर छह लाख रुपये मांगने और अग्रिम राशि के रूप में 25 हजार रुपये लेने का आरोप है. शिकायतकर्ता ने लिखित शिकायत में कहा है कि सहायक डाक अधीक्षक राकेश कुमार विश्वकर्मा ने ग्रामीण डाक सेवक के पद पर नियुक्ति के एवज में छह लाख रुपये मांगे थे.

उसने आगे लिखा है कि सहायक डाक अधीक्षक ने जन्मेजय कुमार को 25 हजार रुपये अग्रिम देने के लिए कहा था. हालांकि, यह रकम जन्मेजय को देने से पहले उसने पूरी जानकारी सीबीआई को दे दी. सीबीआई ने पूरे मामले की जांच की, तो शिकायत सही पायी गयी. आरोपियों ने रुपयेदेने के लिए मंगलवार को रांची रेलवे स्टेशन के पास बुलाया था. सीबीआइ की टीम ने यहीं दोनों आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola