झारखंड : राष्ट्रपति कल करेंगे हरमू व कांटा टोली फ्लाइओवर का शिलान्यास
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : राज्य सरकार 15 नवंबर को हरमू और कांटा टोली फ्लाइ ओवर समेत दो स्मार्ट सड़कों का शिलान्यास करेगी. मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सोमवार को इससे संबंधित निर्देश दिया. सरकार ने ट्रैफिक की समस्या को देखते हुए दोनों फ्लाइ ओवर बनाने का फैसला कर लिया है. स्थापना दिवस समारोह के मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ […]
विज्ञापन
रांची : राज्य सरकार 15 नवंबर को हरमू और कांटा टोली फ्लाइ ओवर समेत दो स्मार्ट सड़कों का शिलान्यास करेगी. मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सोमवार को इससे संबंधित निर्देश दिया. सरकार ने ट्रैफिक की समस्या को देखते हुए दोनों फ्लाइ ओवर बनाने का फैसला कर लिया है.
स्थापना दिवस समारोह के मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद इनका शिलान्यास करेंगे. नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव अरुण सिंह ने कहा, शहर की बहुसंख्यक आबादी चाहती है कि कांटा टोली और हरमू फ्लाइ ओवर बने. कुछ लोगों के लिए शहर को व्यवस्थित करने की योजना को छोड़ा नहीं जा सकता. दो स्मार्ट सड़कों का भी शिलान्यास होगा. इससे शहर व्यवस्थित होगा और ट्रैफिक स्मूथ होगी.
1039.89 करोड़ रुपये की है योजना : नगर विकास विभाग इन फ्लाइ ओवर और स्मार्ट सड़कों पर कुल 1039.89 करोड़ रुपये खर्च करेगा. इसमें बड़ी राशि सिर्फ मुआवजा पर खर्च होगी.
हरमू फ्लाइ ओवर के निर्माण पर 130.06 करोड़ व भूमि अधिग्रहण पर 163.98 करोड़ खर्च होंगे. इसी तरह कांटा टोली फ्लाइ ओवर के निर्माण पर 40.64 करोड़ व भूमि अधिग्रहण पर 140.48 करोड़ खर्च होंगे. एयरपोर्ट से बिरसा चौक तक स्मार्ट सड़क के निर्माण पर 42.52 करोड़ व इसके लिए भूमि अधिग्रहण पर 47.31 करोड़ का प्रावधान किया गया है. बिरसा चौक से राजभवन तक स्मार्ट सड़क के निर्माण पर 162.25 करोड़ व भूमि अधिग्रहण पर 302.65 करोड़ यानी कुल 464.90 करोड़ रुपये खर्च होंगे.
फ्लाइ ओवर का ब्योरा
मद कांटा टोली हरमू रोड
फ्लाइओवर फ्लाइओवर
लागत 181.12 करोड़ 294.04 करोड़
लंबाई 1.250 किमी 2.34 किमी
चौड़ाई 16.6 मीटर 16.6 मीटर
पूरा होगा 02 वर्ष 02 वर्ष
दो स्मार्ट सड़कों की भी रखी जायेगी आधारशिला
मद एयरपोर्ट से बिरसा चौक बिरसा चौक से राजभवन
लागत 89.33 करोड़ 464.90 करोड़
काम दिया गया एक्सल वेंचर दिनेश चंद्र अग्रवाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










