पाकिस्तान के बिना हिन्दुस्तान अधूरा, अखंड भारत भाजपा का सपना : रघुवर दास

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि पाकिस्तान के बिना हिन्दुस्तान अधूरा है. अखंड भारत का निर्माण भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का सपना है. दास ने यहां भाजपा कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में ये बातें कहीं. टीबी मरीजों के लिए राहत भरी खबर, नहीं खानी पड़ेगी सात गोलियां, एक गोली […]
रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि पाकिस्तान के बिना हिन्दुस्तान अधूरा है. अखंड भारत का निर्माण भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का सपना है. दास ने यहां भाजपा कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में ये बातें कहीं.
टीबी मरीजों के लिए राहत भरी खबर, नहीं खानी पड़ेगी सात गोलियां, एक गोली से ही खत्म हो जायेगी टीबी
उन्होंने इस बारे में पूछे गये पूरक प्रश्न के जवाब में कहा कि भाजपा की परिकल्पना अखंड भारत बनाने की है, जिसमें विभाजन से पूर्व के देश के हिस्सों पाकिस्तान, बांग्लादेश को भी हिन्दुस्तान में जोड़ना शामिल है. उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘आने वाले समय में पाकिस्तान और खंड-खंड होगा और अंतत: उसका अस्तित्व ही मिट जायेगा.’
चोरी करने के 100 तरीके हैं तो चोर को पकड़ने के 101 तरीके
दास नेमंगलवारको सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर देश भर में आयोजित राष्ट्रीय एकता दौड़ का उल्लेख करते हुए कहा, ‘देश को एकजुट करने वाले अपने ही कद्दावर नेता सरदार पटेल को कांग्रेस ने भुला दिया.यदि सरदार पेटल की चली होती, तो आज देश जूनागढ़ एवं हैदराबाद की तर्ज पर कश्मीर रियासत की समस्या को भी खत्म कर चुका होता.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




