खूंटी में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या,दो बाइक पर सवार होकर आये थे छह अपराधी

Updated:
विज्ञापन
खूंटी में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या,दो बाइक पर सवार होकर आये थे छह अपराधी

खूंटी: खूंटी के मुरहू स्थित दारला गांव में भाजपा नेता राजेंद्र महतो की अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी. घटना शनिवार शाम करीब सात बजे की है. राजेंद्र महतो भाजपा पिछड़ी जनजाति के मंडल अध्यक्ष थे. वह दारला मोड़ से घाघरा तक हो रहे सड़क निर्माण में मुंशी का काम भी करते थे. […]

विज्ञापन

खूंटी: खूंटी के मुरहू स्थित दारला गांव में भाजपा नेता राजेंद्र महतो की अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी. घटना शनिवार शाम करीब सात बजे की है. राजेंद्र महतो भाजपा पिछड़ी जनजाति के मंडल अध्यक्ष थे. वह दारला मोड़ से घाघरा तक हो रहे सड़क निर्माण में मुंशी का काम भी करते थे. बताया जाता है कि दो बाइक पर सवार होकर आये छह अपराधियों ने आवाज देकर उन्हें उनके घर से बुलाया. वह जैसे ही घर से निकले एक अपराधी ने उनके सीने में गोली मार दी.

मौके पर ही उनकी मौत हो गयी. घटना के बाद सभी अपराधी बाइक से ही भागने लगे. इस बीच शोर सुन कर वहां जुटे ग्रामीणों ने एक अपराधी को बाइक से खींच कर पकड़ लिया. ग्रामीणों ने उसे पीट-पीट कर मार डाला. उसकी पहचान नहीं हो सकी है.

आश्वासन के बाद माने ग्रामीण, शव उठने दिया : घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा. ग्रामीणों ने राजेंद्र महतो के शव को उठने नहीं दिया. मौके पर पहुंचे एसडीपीओ रणवीर सिंह, डीएसपी आशुतोष कुमार सत्यम व वरुण रजक ने राजेंद्र के परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया. इसके बाद ग्रामीणों ने शव को उठने दिया. पुलिस ने मारे गये अपराधी के शव को भी कब्जे में ले लिया है. हत्या में इस्तेमाल की गयी पिस्तौल भी बरामद की है.

दो करोड़ से बन रही है सड़क : दारला मोड़ से घाघरा तक पक्की दो करोड़ की लागत से सड़क का निर्माण हो रहा हैं. ग्रामीणों के अनुसार, जामटोली गांव में तोपनो नाम का एक युवक ने आपराधिक संगठन तैयार किया है. बताया जाता है कि इस संगठन की ओर से राजेंद्र महतो से लेवी की मांग की जा रही थी. चर्चा है कि मारा गया अपराधी इसी संगठन का सदस्य था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola