ePaper

RANCHI : रिम्स में बेड से गायब था मरीज, बाथरूम में पड़ी मिली लाश

Updated at : 21 Oct 2017 4:08 AM (IST)
विज्ञापन
RANCHI : रिम्स में बेड से गायब था मरीज, बाथरूम में पड़ी मिली लाश

रांची : झारखंड के सबसे बड़े अस्पताल राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) में एक मरीज का शव बाथरूम में मिला है. डॉ जेके मित्रा की यूनिट में भरती हरमू निवासी कामेश्वर राय की लाश शुक्रवार को वार्ड में स्थित बाथरूम में मिली. जानकारी के अनुसार,गुरुवार देर रात कामेश्वर सो कर उठे. उस समय उनके […]

विज्ञापन

रांची : झारखंड के सबसे बड़े अस्पताल राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) में एक मरीज का शव बाथरूम में मिला है. डॉ जेके मित्रा की यूनिट में भरती हरमू निवासी कामेश्वर राय की लाश शुक्रवार को वार्ड में स्थित बाथरूम में मिली.

जानकारी के अनुसार,गुरुवार देर रात कामेश्वर सो कर उठे. उस समय उनके साथ परिजन सो रहे थे. सुबह जब परिजनों ने बेड पर कामेश्वर को नहीं देखा, तो उनकी खोजबीन की जाने लगी. काफी देर तक खाेजने के बाद जब वह नहीं मिले, तो परिजन बाथरूम की ओर देखने गये.

बाथरूम का दरवाजा नहीं खुलने पर लोगों को शक हुआ. इसके बाद दरवाजा को तोड़ा गया, तो कामेश्वर बाथरूम में गिरे पड़े मिले. डॉ जेके मित्रा ने कहा कि मरीज को टीबी की बीमारी थी. उनकी हालत ठीक नहीं थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola