उग्रवादी व आपराधिक संगठनों के खिलाफ चलायें अभियान
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

लातेहार: पुलिस उप महानिरीक्षक विपुल शुक्ला की अध्यक्षता में स्थानीय परिसदन के सभागार में बैठक कर अपराध की समीक्षा की गयी. बैठक में पुलिस अधीक्षक धनंजय कुमार सिंह समेत जिले के कई अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे. मौके पर डीआइजी श्री शुक्ला ने शांतिपूर्ण तरीके से दशहरा व मुहर्रम पर्व संपन्न कराने के लिए पुलिस […]
विज्ञापन
लातेहार: पुलिस उप महानिरीक्षक विपुल शुक्ला की अध्यक्षता में स्थानीय परिसदन के सभागार में बैठक कर अपराध की समीक्षा की गयी. बैठक में पुलिस अधीक्षक धनंजय कुमार सिंह समेत जिले के कई अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे. मौके पर डीआइजी श्री शुक्ला ने शांतिपूर्ण तरीके से दशहरा व मुहर्रम पर्व संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक व अन्य पुलिस पदाधिकारियों व जवानों को बधाई दी.
उन्होंने कहा कि अपराध पर नियंत्रण पुलिस की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए. उन्होंने दीपावली व छठ पूजा में विशेष एहतियात बरतने का निर्देश दिया.
उन्होंने कहा कि पर्वों में असामाजिक तत्वों को चिह्वित कर उन पर कार्रवाई करने की दरकार है. उन्होंने विशेष गश्ती चलाने का भी निर्देश दिया. डीआइजी ने क्षेत्र में पनप रहे उग्रवादी व अपराधिक संगठनों के खिलाफ अभियान चलाने का निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










