ePaper

दीपावली के दौरान राजधानी में सुरक्षा की है पूरी तैयारी, पुलिस अलर्ट, 350 अतिरिक्त जवान तैनात

Updated at : 19 Oct 2017 7:06 AM (IST)
विज्ञापन
दीपावली के दौरान राजधानी में सुरक्षा की है पूरी तैयारी, पुलिस अलर्ट, 350 अतिरिक्त जवान तैनात

रांची : राजधानी में दीपावली के दौरान सुरक्षा को लेकर पुलिस ने तैयारी कर ली है. रांची एसएसपी कुलदीप द्विवेदी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी थानेदार और डीएसपी रैंक के अफसरों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है. विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए राजधानी के विभिन्न स्थानों पर 350 अतिरिक्त जवानों की तैनाती की […]

विज्ञापन
रांची : राजधानी में दीपावली के दौरान सुरक्षा को लेकर पुलिस ने तैयारी कर ली है. रांची एसएसपी कुलदीप द्विवेदी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी थानेदार और डीएसपी रैंक के अफसरों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है. विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए राजधानी के विभिन्न स्थानों पर 350 अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गयी है. इसके अलावा ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए अलग से 90 जवानों की तैनाती की गयी है. वहीं, 14 बाइक पर अलग से जवानों की तैनाती की गयी है.
बाइक पर सवार जवानों को एंटी क्राइम कंट्रोल और शहर को जाम से निजात दिलाने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. रांची पुलिस के प्रवक्ता सदर डीएसपी विकास चंद्र श्रीवास्तव ने बुधवार को बताया कि किसी प्रकार की विधि-व्यवस्था की समस्या से निबटने के लिए पुलिस तत्पर है. आमलोग भी किसी घटना की सूचना स्थानीय थाना और सिटी कंट्रोल रूम को दे सकते हैं.
पुलिस मामले में त्वरित कार्रवाई करेगी. सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में गश्ती पर रहने को कहा है. इसके साथ ही पीसीआर में तैनात जवानों को भी गश्त करने को कहा गया है. आमलोगों से अपील की गयी है कि वे सुरक्षा को लेकर सावधानी बरतें और दीपावली का त्योहार शांतिपूर्ण मनाने में पुलिस और प्रशासन का सहयोग करें.
शहरवासियों से अपील : सुरक्षा को लेकर सावधानी बरतें और दीपावली का त्योहार शांतिपूर्ण मनाने में पुलिस और प्रशासन का सहयोग करें. किसी घटना की सूचना स्थानीय थाना और सिटी कंट्रोल रूम को दे सकते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola