रिम्स में भर्ती हुई जमशेदपुर की 12 साल की दुष्कर्म पीड़िता, आज कराया जायेगा गर्भपात
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : जमशेदपुर निवासी 12 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता काे कोर्ट के आदेश के बाद सोमवार को रिम्स के स्त्री रोग विभाग में भर्ती कराया गया. मंगलवार को विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम के निर्देशन में गर्भपात कराया जायेगा. स्त्री विभाग की एचओडी डॉ अनुभा विद्यार्थी की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है. पीड़िता को अलग […]
विज्ञापन
रांची : जमशेदपुर निवासी 12 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता काे कोर्ट के आदेश के बाद सोमवार को रिम्स के स्त्री रोग विभाग में भर्ती कराया गया. मंगलवार को विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम के निर्देशन में गर्भपात कराया जायेगा. स्त्री विभाग की एचओडी डॉ अनुभा विद्यार्थी की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है. पीड़िता को अलग कमरे में रखा गया है. उसके साथ केवल उसकी मां को रहने की अनुमति दी गयी है.
झारखंड हाइकोर्ट ने 12 साल की रेप पीड़िता बच्ची के 23 सप्ताह का गर्भ गिराने की दी इजाजत
रिम्स अधीक्षक डॉ एसके चौधरी ने बताया : कोर्ट के आदेश और मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता को अन्य मरीजों से अलग रखा गया है.
इलाज शुरू कर दिया गया है. आवश्यक जांच करायी गयी है. सब कुछ सामान्य रहा, तो मंगलवार को गर्भपात किया जायेगा. रिम्स के मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट पर कोर्ट ने 12 वर्षीय पीड़िता का मंगलवार को गर्भपात कराने का आदेश दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










