झारखंड : रांची के नेता को गढ़वा, पलामू, संताल से डेलीगेट बनाया

Updated:
विज्ञापन
झारखंड : रांची के नेता को गढ़वा, पलामू, संताल से डेलीगेट बनाया

रांची : प्रदेश कांग्रेस में डेलीगेट को लेकर अंदरूनी राजनीति गरम है़ इसको लेकर नेताअों में खींचतान चल रही है़ नेताओं के करीबी को डेलीगेट बनाने के लिए तरह-तरह से जुगाड़ लगाया गया़ राज्य भर में प्रदेश कांग्रेस के 294 डेलीगेट बनाये गये है़ं सूचना के मुताबिक अकेले रांची शहर से ही करीब 50 नेताओं […]

विज्ञापन
रांची : प्रदेश कांग्रेस में डेलीगेट को लेकर अंदरूनी राजनीति गरम है़ इसको लेकर नेताअों में खींचतान चल रही है़ नेताओं के करीबी को डेलीगेट बनाने के लिए तरह-तरह से जुगाड़ लगाया गया़ राज्य भर में प्रदेश कांग्रेस के 294 डेलीगेट बनाये गये है़ं
सूचना के मुताबिक अकेले रांची शहर से ही करीब 50 नेताओं का डेलीगेटस बनाया गया है़ इनमें से ज्यादातर लोगों को दूसरे जिले से डेलीगेट् बनाया गया है़
हालांकि संगठन में विवाद ना हो, यह देखते हुए डेलीगेटस की सूची जारी नहीं की गयी है़ पार्टी के अंदरखाने से मिली सूचना के अनुसार नेताओं को आसपास के प्रखंड और दूसरे जिले में एडजस्ट किया गया है़ दूसरे जिले के स्थानीय कार्यकर्ताओं का नाम काट कर, रांची शहर के नेताओं को जगह दी गयी है़
शहर में राजनीतिक रूप से सक्रिय नेता संजय पांडेय, राजीव रंजन प्रसाद को गढ़वा से तो मदन मोहन शर्मा व प्रकाश गुप्ता को पलामू से, शशिभूषण राय को खूंटी से, अभिषेक साहू को रामगढ़ से, अख्तर अली व फिरोज रिजवी मुन्ना को हजारीबाग से डेलीगेट बनाया गया है़ रांची शहर के ही संजीत यादव को दुमका में एडजस्ट किया गया है़
सुबोधकांत सहाय के भाई सुधीर सहाय को सरायकेला-खरसावां से डेलीगेट बना दिया गया है़ इसके साथ ही शहर के आसपास के प्रखंड से गोपाल साहू, राजेश गुप्ता छोटू, लाल किशोर नाथ शाहदेव, रवींद्र सिंह, निरंजन पासवान, चंचल चटर्जी, प्रो विनोद सिंह, सुनील सिंह, ज्योति सिंह मथारू, दिनेश साहू को प्रतिनिधि बनाया गया़
कांग्रेस में डेलीगेट बनाने में चली पैरवी, जमीनी कार्यकर्ता का पत्ता कटा
क्या है प्रक्रिया : डेलीगेट यानी प्रतिनिधि का चयन प्रखंड स्तर से हाेना है़ क्योंकि प्रखंड से ही चुनावी प्रक्रिया के तहत जिलाध्यक्ष के माध्यम से डेलीगेट के नाम तय होने है़ डेलीगेट्स प्रदेश अध्यक्ष के चयन के चुनावी प्रक्रिया में शामिल होते है़ं राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन में भी इनकी भूमिका होती है़ पिछले दिनों राजधानी में डेलीगेट्स की बैठक बुलायी गयी, लेकिन नाम सार्वजनिक नहीं किये गये़
रांची शहर से कौन बने प्रतिनिधि : रांची शहर मेें संगठन के अधीन छह प्रखंड है़ं सूचना के मुताबिक हटिया से सुबोधकांत सहाय, डोरंडा से विनय सिन्हा दीपू, अपर बाजार से सुरेंद्र सिंह, लोअर बाजार से समशेर आलम, रातू रोड से प्रदीप तुलस्यान और चुटिया से आभा सिन्हा को डेलीगेट बनाया गया है़ इन छह नेताओं को ही शहर में जगह मिली है़
स्थानीय नेता-कार्यकर्ता में नाराजगी : डेलीगेटस के चयन प्रक्रिया को लेकर जिले के स्थानीय नेताओं के बीच नाराजगी है़ कई नेताओं ने राज्य निर्वाचन पदाधिकारी, पीआरओ डॉ चरण दास महंत, प्रभारी आरपीएन सिंह से मिल कर अपनी पीड़ा भी बतायी है़ जमशेदपुर में अजय सिंह के मामले में तो सांसद प्रदीप बलमुचु और युवा के प्रदेश अध्यक्ष रहे अनूप सिंह के बीच कहा-सुनी तक हुई़ सूचना है कि जिला में भी एक प्रखंड के नेताओं को दूसरे प्रखंड से डेलीगेट बनाया गया है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola