Jharkhand : दशहरा से पहले रांची में माहौल बिगाड़ने की कोशिश, डोरंडा में झड़प, बाइक जलायी

Updated:
विज्ञापन
Jharkhand : दशहरा से पहले रांची में माहौल बिगाड़ने की कोशिश, डोरंडा में झड़प, बाइक जलायी

रांची : दुर्गा पूजा का नौवें दिन डोरंडा में कृष्णा पार्क के निकट दो पक्ष के लोगों में मारपीट हो गयी. एक बाइक को जला दिया गया. हालांकि, स्थिति बिगड़ने से पहले ही पुलिस मौका-ए-वारदात पर पहुंच गयी और स्थिति को नियंत्रित कर लिया. पुलिस प्रशासन मौके पर मौैजूद है. बताया जाता है कि असामाजिक […]

विज्ञापन

रांची : दुर्गा पूजा का नौवें दिन डोरंडा में कृष्णा पार्क के निकट दो पक्ष के लोगों में मारपीट हो गयी. एक बाइक को जला दिया गया. हालांकि, स्थिति बिगड़ने से पहले ही पुलिस मौका-ए-वारदात पर पहुंच गयी और स्थिति को नियंत्रित कर लिया.

पुलिस प्रशासन मौके पर मौैजूद है. बताया जाता है कि असामाजिक तत्वों ने माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की, लेकिन प्रशासन की सक्रियता के कारण थोड़ी ही देर में स्थिति सामान्य हो गयी. घटनास्थल के आसपास रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) और झारखंड पुलिस के जवानोंको तैनात कर दिया है.

IN PICS : श्रीनगर में जामिया मस्जिद के निकट पथराव कर रहे लोगों और सुरक्षा बलों के बीच संघर्ष, यासीन मलिक हिरासत में

पुलिस प्रशासन के साथ-साथ स्थानीय नेताओं ने भी लोगों से अपील की है कि वे किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें. यदि कोई अफवाह फैला रहा हो, तो इसकी सूचना प्रशासन को देने की अपील की गयी है.

जिला प्रशासन ने सोशल मीडिया पर सक्रिय लोगों से कहा है कि किसी भी सूचना की सत्यता की जांच किये बगैर उसे फॉरवर्ड न करें. किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा वस्तु की सूचना मिलते ही पुलिस को सूचना देने के लिए कहा गया है.

पश्चिम बंगाल में 300 स्थानों पर अस्त्र पूजा करेगी विश्व हिंदू परिषद

पुलिसने कहा कि रांचीमें आपसी विश्वास और भाईचारे के साथ दुर्गा पूजा और मोहर्रम का त्योहार मनाया जा रहा है. किसी झगड़ा या फसाद की सूचना आये, तो उसे सत्यापित किये बगैर वाट्सएप ग्रुप अथवा फेसबुक पर शेयर न करें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola