22.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

दलगत राजनीति से ऊपर थे ओझा : सुदेश

रांची: मजदूरों के हक के लिए संघर्ष करनेवाले उदय शंकर ओझा की पहली पुण्यतिथि बुधवार को मनायी गयी. विभिन्न संगठनों ने कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. झारखंड जनशक्ति मजदूर यूनियन ने हरमू रोड स्थित श्रीदिगंबर जैन भवन में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की. इस मौके पर आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष व पूर्व […]

रांची: मजदूरों के हक के लिए संघर्ष करनेवाले उदय शंकर ओझा की पहली पुण्यतिथि बुधवार को मनायी गयी. विभिन्न संगठनों ने कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. झारखंड जनशक्ति मजदूर यूनियन ने हरमू रोड स्थित श्रीदिगंबर जैन भवन में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की. इस मौके पर आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष व पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने कहा कि उदय शंकर अोझा ने अपने संघर्ष के बल पर अलग छवि बनायी थी. दलगत राजनीति से ऊपर रहने के कारण वे सभी दलों के चहेते थे.

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि आज उदय जी के नहीं रहने का मलाल है. बरही के कांग्रेस विधायक मनोज यादव ने कहा कि रांची के लोगों ने अपना सच्चा हितैशी खो दिया है. इस मौके पर डाॅ राजू अोझा ने उदय शंकर अोझा की जीवनी पर प्रकाश डाला. मंच का संचालन ललित अोझा ने किया. धन्यवाद ज्ञापन अमिताभ पाठक ने किया.

मौके पर स्व अोझा के भाई अमित अोझा, दीपक अोझा, गाैतम हर्ष, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष महुआ माजी, पूर्व उप महापाैर अजयनाथ शाहदेव, भानु प्रताप सिंह, माैलेश सिंह, झारखंड प्रदेश बस अॉनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सच्चिदानंद सिंह, रांची बस अॉनर्स एसोसिएशन के अरुण बुधिया, आजसू के प्रवक्ता डाॅ देवशरण भगत, चेंबर अध्यक्ष रंजीत गड़ोदिया, पूर्व अध्यक्ष पवन शर्मा, रांची थोक वस्त्र विक्रेता संघ के प्रवीण कनोड़िया, रांची महानगर दुर्गापूजा समिति के डाॅ अजीत सहाय,रांची गुड्स ट्रांसपोर्ट के सुनील सिंह चौहान आदि मौजूद थे. वहीं छात्र युवा संघर्ष समिति व उदय शंकर अोझा मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से भी उनकी पुण्यतिथि मनायी गयी.

सामाजिक एकता व सद्भाव के प्रतीक थे उदय शंकर ओझा : सहाय
कांग्रेस भवन में बुधवार को सामाजिक कार्यकर्ता व कांग्रेस नेता उदय शंकर ओझा की पहली पुण्यतिथि मनायी गयी़ मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि उदय शंकर ओझा मेरे अनुज थे़ उनका असमय जाना बहुत खलता है़ वह रांची में सामाजिक एकता और सदभाव के प्रतीक थे़ उन्होंने मजदूर, किसान और युवा वर्ग के सवालों को लेकर हमेशा संघर्ष किया़ शमशेर आलम ने कहा कि उदय शंकर ओझा हरदिल अजीज थे़ कॉलेज के जमाने से ही छात्र राजनीति में मुखर भूमिका अदा करते रहे़ सामाजिक व राजनीतिक गतिविधियों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया करते थे़ डॉ राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि उदय ओझा सभी वर्गों के पर्व-त्योहार में प्रशासन और आम नागरिकों के बीच में सेतु के रूप में काम करते थे. मौके पर राजीव रंजन प्रसाद, महासचिव सूर्यकांत शुक्ला, जगदीश साहू, सुरेंद्र सिंह, सुनील सिंह, कुमार राजा, राजेश सिन्हा सन्नी, किशन अग्रवाल, डॉ राजू ओझा व प्रबोध सिंह ने भी संबोधित किया़ मौके पर कांग्रेस नेता लाल किशोर नाथ शाहदेव, सलीम खान, आनंद जालान, धर्मेंद्र सिंह, दीपक लाल ओझा, राजन वर्मा, संजय सिंह परमार, नीतेश सिन्हा, वेदप्रकाश तिवारी, कुलदीप कुमार, विराट कुमार, रोहन सिंह, अनिल सिंह आदि मौजूद थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें