झारखंड : अब जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र में संशोधन हुआ मुश्किल...जानें कैसे
Updated at : 17 Sep 2017 8:15 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : रांची नगर निगम द्वारा एक साल पहले जारी किये गये जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र में संशोधन करना शहरवासियों के लिए काफी परेशानी भरा हो गया है, क्योंकि एक साल पहले जो भी जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र नगर निगम द्वारा जारी किये गये हैं, उनका डाटा अब नगर निगम के पास नहीं है. ऐसे […]
विज्ञापन
रांची : रांची नगर निगम द्वारा एक साल पहले जारी किये गये जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र में संशोधन करना शहरवासियों के लिए काफी परेशानी भरा हो गया है, क्योंकि एक साल पहले जो भी जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र नगर निगम द्वारा जारी किये गये हैं, उनका डाटा अब नगर निगम के पास नहीं है. ऐसे में जो भी लोग अपने सर्टिफिकेट के लिए नगर निगम आ रहे हैं, उन्हें निगम के कर्मचारी लौटा दे रहे हैं.
नगर निगम में एक साल पहले जन्म-मृत्यु सर्टिफिकेट बनाने का काम प्रज्ञा केंद्र से होता था. प्रज्ञा केंद्र में जितने भी सर्टिफिकेट बने हैं, उनका डाटा निगम के पास नहीं है.
अब नगर निगम सीआरएस सॉफ्टवेयर के माध्यम से सर्टिफिकेट बना रहा है. ऐसे में पुराने सर्टिफिकेट का डेटा इस सॉफ्टवेयर में अपलोड ही नहीं किया गया है. इस कारण जो भी अभिभावक अपने बच्चे के नाम में संशोधन या नया सर्टिफिकेट निकालने के लिए आ रहे हैं, उन्हें निगम कर्मचारी स्पष्ट जवाब दे रहे हैं कि इसमें अब किसी प्रकार का संशोधन नहीं कर सकता है. सरकार प्रज्ञा केंद्र के डाटा को वर्तमान सॉफ्टवेयर में डलवा देगी, तभी ऐसे सर्टिफिकेट को जारी करने से लेकर उसमें किसी प्रकार का संशोधन नगर निगम कर सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




