नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों का धरना चौथे दिन भी जारी

Updated at : 16 Sep 2017 12:00 AM (IST)
विज्ञापन
नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों का धरना चौथे दिन भी जारी

नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों का धरना चौथे दिन भी जारी रहा. बारिश की बावजूद विद्यार्थी विवि के मुख्य द्वार के दोनों ओर जमे रहे. धरना दे रहे विद्यार्थी पोस्टर व बैनर के सहारे बारिश से बचते रहे. लॉ विवि प्रशासन अब तक मौन है. विद्यार्थियों का धरना खत्म हो, इस दिशा में किसी प्रकार […]

विज्ञापन

नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों का धरना चौथे दिन भी जारी रहा. बारिश की बावजूद विद्यार्थी विवि के मुख्य द्वार के दोनों ओर जमे रहे. धरना दे रहे विद्यार्थी पोस्टर व बैनर के सहारे बारिश से बचते रहे. लॉ विवि प्रशासन अब तक मौन है. विद्यार्थियों का धरना खत्म हो, इस दिशा में किसी प्रकार की पहल विवि प्रशासन की ओर से अब तक नहीं की गयी है. 14 सितंबर को देर शाम जिला प्रशासन की ओर से गेट का ताला खुलवाया गया. साथ ही विद्यार्थियों द्वारा लगाये गये तंबू भी हटा दिये गये. बावजूद इसके सारे विद्यार्थी पूरी रात खुले आसमान में बाहर बैठे रहे. शुक्रवार को भी देर शाम तक सारे विद्यार्थी नियमित कुलपति व रजिस्ट्रार की नियुक्ति व प्रभारी कुलपति गौतम चौधरी व सहायक रजिस्ट्रार डॉ एमआरएस मूर्ति को तत्काल हटाया जाने मांगों को लेकर विवि के बाहर धरना दे रहे हैं. धरना में लगभग 300 से 400 विद्यार्थी शामिल हैं. विद्यार्थियों का कहना है कि तीन माह पूर्व भी आंदोलन किया गया था. उस वक्त प्रभारी कुलपति गौतम चौधरी द्वारा यह आश्वासन दिया गया था कि 15 दिनों में विवि में बदलाव दिखेगा. साथ ही तीन माह के अंदर सारी चीजें बदल जायेंगी. पर पांच माह गुजर गये, अब तक कुछ नहीं हुआ. सारी चीजें जस की तस हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola