24 घंटे में लातेहार में हुई सबसे ज्यादा 268.8 मिमी बारिश

Updated:
विज्ञापन
24 घंटे में लातेहार में हुई सबसे ज्यादा 268.8 मिमी बारिश

रांची : लागातार पांच दिनों से झारखंड के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हो रही है. राजधानी रांची के कई इलाके जलमग्न हो गये. रांची के लोगों को लगातार चार दिन तक सूरज भगवान के दर्शन नहीं हुए. मौसम विभाग के आंकड़े बताते हैं कि पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा […]

विज्ञापन

रांची : लागातार पांच दिनों से झारखंड के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हो रही है. राजधानी रांची के कई इलाके जलमग्न हो गये. रांची के लोगों को लगातार चार दिन तक सूरज भगवान के दर्शन नहीं हुए. मौसम विभाग के आंकड़े बताते हैं कि पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा बारिश लातेहार में दर्ज की गयी.

मौसम विभाग ने यहां 24 घंटे के दौरान 268.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की, जो राज्य में किसी भी जगह हुई बारिश से ज्यादा है. इसके बाद रांची में 205.8 मिलीमीटर और रांची के ही हिंदगिर में 211.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गयी.

रामगढ़ के पास चुटुपालु घाटी में लैंड स्लाइड, गेतलसूद व सिकिदिरी डैम के सभी फाटक खोले गये, देखिये VIDEO

लोहरदगा के कुरु में 193.8 मिलीमीटर और लोहरदगा में 165 मिमी बारिश हुई. संतालपरगना के पाकुड़ के महेशपुर में 137.5, तो डाल्टनगंज में 125.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गयी. पूर्वी सिंहभूम के जिला मुख्यालय जमशेदपुर में 117 मिमी बारिश हुई.

उधर, बोकारो जिले के जरीडीह में 78 मिमी, बोकारो में 74.4 मिमी, कोनेर में 96.4 मिमी, तेनुघाट में 83 मिमी और गोमिया में सर्वाधिक 144.4 मिमी वर्षा दर्ज की गयी. वहीं, धनबाद के पापुनकी में सबसे ज्यादा 100.6 मिमी वर्षा हुई. जिले के पंचेत में 84.4, पुटकी में 88, तोपचांची में 81.2 और धनबाद में 98 मिमी बारिश हुई.

पुल से गिरी होंडा सिटी, पानी में समायी, अगले दिन क्रेन से निकाली गयी कार, दो की मौत, देखें VIDEO

गिरिडीह के नन्दादि में 74.8 मिमी, तो बरकिसुरैया में 68.8 और मैथन में 81.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गयी. बुधवार को पूर्वाह्न 11 बजे मौसम विभाग द्वारा जारी तात्कालिक मौसम चेतावनी बुलेटिन के मुताबिक, सबसे कम वर्षा गुमला में हुई. यहां 24 घंटे के दौरान 68 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गयी. इसी जिले के रायडीह में 75.3 सेमी बारिश हुई, जबकि हजारीबाग के बरही में महज 71.4 मिमी वर्षा हुई.

मौसम विभाग ने संभावना व्यक्त की है कि अति कम दबाव के क्षेत्र के असर से अगले चार-पांच घंटों में रांची, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, लातेहार जिलों में कुछ स्थानों पर रुक-रुक कर भारी से बहुत भारी बारिश होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola