बाबा नगरी जाने की योजना है, हर कदम पर मदद करेगा यह एप्स

Updated at : 18 Jul 2017 2:07 PM (IST)
विज्ञापन
बाबा नगरी जाने की योजना है, हर कदम पर मदद करेगा यह एप्स

रांची : श्रावन मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भागलपुर प्रशासन ने एक एप्स लांच किया है. इस एप्स को अबतक 10 हजार से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया है और् इस एप्स की मदद से अपनी यात्रा को सफल बना रहे हैं. इस एप्स के माध्यम से श्रद्धालु ठहरने के लिए होटल , […]

विज्ञापन

रांची : श्रावन मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भागलपुर प्रशासन ने एक एप्स लांच किया है. इस एप्स को अबतक 10 हजार से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया है और् इस एप्स की मदद से अपनी यात्रा को सफल बना रहे हैं. इस एप्स के माध्यम से श्रद्धालु ठहरने के लिए होटल , लॉज की तलाश आसानी से कर सकते हैं. लाइव कैमरे की मदद से ताजा तस्वीरें, तबीयत खराब होने पर ईलाज के लिए नजदीकी सुविधा केंद्र सहित कई जरूरी जानकारियां अपने मोबाइल पर प्राप्त कर सकते हैं.

कैसे करता है काम, कैसे करें अपलोड
इस एप्स को अपने मोबाइल पर रखने के लिए आपको प्ले स्टोर में जाकर श्रावनी मेले का एप्स अपने मोबाइल पर डाउनलोड करना होगा. एप्स डाउनलोड करने के बाद जैसे ही आप इसे ओपन करेंगे. एप्स आपसे आपके मोबाइल को एक्सेस करने के लिए कुछ अनुमति मांगेंगा. आपको इसकी इजाजत देनी होगी इसके बाद एप्स आपके मोबाइल पर काम करने लगेगा. इसमें मेले से जुड़ी वह सारी जानकारियां हैं.

क्या – क्या हैं सुविधाएं.

एप्स खोलते ही आपको मेले की जानकारी मिलेगी. मेला कब से कब तर होगा एप्स आपको किसकी पहल से मिल रहा है. इसके अलावा आप क्या करें और क्या ना करें इसकी पूरी जानकारी विस्तार से दी गयी है. एप्स में पहला ऑप्शन सुरक्षित घाट का है. इसमें टैब करते ही आपके सामने एक मैप आयेगा. जिसमें सारी अहम जानकारी है. दूसरा ऑप्शन सूचना एवं संपर्क का है इस ऑप्शन को टैब करते ही सारे जरूरी अधिकारियों के फोन नंबर, थाना प्रभारी के मोबाइल नंबर कार्यालय और मोबाइल नंबर दोनो साझा किये गये हैं.

इस एप्स में आप अपना लोकेशन भी देख सकते हैं कि फिलहाल आप कहां हैं और आपको कितनी दूरी तय करनी है. एप्स में रहने के लिए सुविधाओं का भी एक ऑप्शन दिया है जिसमें होटल और लॉज की पूरी जानकारी है. हेल्थ सेंटर की भी पूरी जानकारी है. सुरक्षा के लिहाज से पुलिस थाने की पूरी जानकारी है. नियंत्रण कक्ष की भी जानकारी और फोन नंबर साझा किया गया है. इसके अलावा अन्य का भी एक टैब है जिसमें कई और सुविधाओं को जोड़ा गया है.

कैसा है एप्स इस्तेमाल करने का अनुभव

इस एप्स को 10 हजार से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया है. इसे 5 स्टार में से 4.7 रैटिंग मिली है. कई लोगों ने एप्स सेंटर में अपना फीडबैक भी लिखा है. अलख रंजन लिखते हैं, सुल्तानगंज से देवघर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए शानदार एप्स है. विकास पांडेय लिखते हैं, बहुत अच्छा और सरल एप्स है . इसकी तारीफ के साथ विकास लिखते हैं, लाइव वीडियो देखने के लिए और वीडियो कैमरा होना चाहिए. वीडियो क्लियर नहीं दिखने की शिकायत भी इन्होने की है. इसके अलावा कई लोगों ने अच्छा और बेहतर जैसे कमेंट किये हैं

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola