रांची के मुख्य आयकर आयुक्त पर सीबीआइ का छापा, गैरकानूनी ढंग से गिफ्ट लेने समेत कई भ्रष्टाचार के हैं आरोप
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Jul 2017 2:15 PM
नयी दिल्ली : केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआइ) ने रांची के मुख्य आयकर आयुक्त तापस कुमार दत्त और अन्य के खिलाफ कथित भ्रष्टाचार के मामले में दो शहरों में 23 स्थानों पर आज छापेमारी की. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. सीबीआइ के सूत्रों ने बताया कि कोलकाता में 18 स्थानों पर और रांची में 5 स्थानों […]
नयी दिल्ली : केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआइ) ने रांची के मुख्य आयकर आयुक्त तापस कुमार दत्त और अन्य के खिलाफ कथित भ्रष्टाचार के मामले में दो शहरों में 23 स्थानों पर आज छापेमारी की. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.
सीबीआइ के सूत्रों ने बताया कि कोलकाता में 18 स्थानों पर और रांची में 5 स्थानों पर तलाशी ली गयी. छापेमारी दत्ता और आयकर विभाग के तीन अन्य अधिकारियों तथा छह अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज मामले में जारी जांच के चलते की गयी.
आरोपियों में एक चार्टर्ड अकाउंटेंट और कुछ अज्ञात लोग शामिल हैं. सूत्रों ने बताया कि आरोपियों पर आपराधिक साजिश रचने, गैरकानूनी ढंग से उपहार स्वीकार करने और आपराधिक कदाचार के आरोप हैं.
सीबीआइ अधिकारियों ने तापस कुमार दत्ता से उनके रांची स्थिति आयकर कार्यालय में पूछताछ की. सूत्रों ने बताया कि सीबीआइ ने हवाला के जरिये हुए लेन-देन के मामले में यह कार्रवाई की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










