लखनऊ/ रांची : बिहार, झारखंड व ओडिसा के अधिकांश इलाकों में कल ईद मनायी जायेगी.दिल्ली के जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने आज कहा कि पूरे देश में ईद उल फितर का त्योहार कल मनाया जाएगा. बुखारी ने कहा, ‘ ‘ईद उल फितर कल मनायी जाएगी क्योंकि ईद का चांद बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, असम और उत्तर प्रदेश में आज देखा गया..उत्तर प्रदेश के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी प्रदेश वासियों को ईद की बधाई दी है. राज्यपाल राम नाईक ने अपने बधाई संदेश में कहा कि ईद का पर्व हमें एकता, आपसी भाईचारा और मोहब्बत का पैगाम देता है. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ईद का पर्व देश और प्रदेश में भाईचारा, सहयोग और शांति को अधिक मजबूती प्रदान करेगा . मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने बधाई संदेश में कहा कि ईदुल फितर का त्यौहार खुशी और मेल मिलाप का पैगाम लेकर आता है. उन्होंने प्रदेशवासियों को ईद का त्यौहार पारस्परिक एकता,शांति और आपसी सदभाव के साथ मनाने की अपील की है
लेटेस्ट वीडियो
चांद का दीदार हुआ, आज मनायी जायेगी ईद
लखनऊ/ रांची : बिहार, झारखंड व ओडिसा के अधिकांश इलाकों में कल ईद मनायी जायेगी.दिल्ली के जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने आज कहा कि पूरे देश में ईद उल फितर का त्योहार कल मनाया जाएगा. बुखारी ने कहा, ‘ ‘ईद उल फितर कल मनायी जाएगी क्योंकि ईद का चांद बिहार, झारखंड, […]
Modified date:
Modified date:
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
- Tags
- Eid 2025
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
