रांची के SDO भोर सिंह यादव का ट्रांसफर, जामताड़ा के डीडीसी बने, नगर आयुक्‍त का भी तबादला

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Jun 2017 9:04 PM

विज्ञापन

रांची : राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 20 अफसरों का तबादला किया है. वहीं पांच अफसरों को अतिरिक्त प्रभार दिया है. रांची नगर निगम के नगर आयुक्त प्रशांत कुमार व रांची एसडीओ भोर सिंह यादव का भी तबादला कर दिया गया है. प्रशांत कुमार को विशेष सचिव योजना सह वित्त विभाग बनाया गया […]

विज्ञापन

रांची : राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 20 अफसरों का तबादला किया है. वहीं पांच अफसरों को अतिरिक्त प्रभार दिया है. रांची नगर निगम के नगर आयुक्त प्रशांत कुमार व रांची एसडीओ भोर सिंह यादव का भी तबादला कर दिया गया है. प्रशांत कुमार को विशेष सचिव योजना सह वित्त विभाग बनाया गया है. वहीं भोर सिंह यादव को जामताड़ा डीडीसी बना कर भेजा गया है.

ये भी पढ़ें… छापेमारी, कार्रवाई और अपने काम पर खुलकर बोले SDO भोर सिंह, देखें VIDEO

इसके अलावा शशि रंजन को रांची डीडीसी के पद पर पदस्थापित किया गया है. वह हजारीबाग में एसडीओ के पद पर थे. इसकी अधिसूचना कार्मिक विभाग ने जारी कर दी है.

अपने काम से रांची की जनता की नजर में हीरो बने रांची के एसडीओ भोर सिंह यादव ने रांची में मिलावटखोरों के बीच हड़कंप मचाने का काम किया था. उन्‍होंने तेल में मिलावट के धंधे से लेकर गाडि़यों को आवरलोडिंग तक छापेमार कर कई लोगों को चेताने का काम किया. इतना ही नहीं रांची की सड़कों पर ट्रैफिक व्‍यवस्‍था सुधारने में भी भोर सिंह यादव का महत्‍वपूर्ण योगदान है. यहां वाहनों की चेकिंग से लेकर ड्रंक एण्‍ड ड्राइव जैसे मामलों पर भी पुलिस चौकस दिखने लगी है.

हालांकि भोर सिंह यादव के कार्य प्रणाली की आलोचनाएं भी हो रही थी. यहांतक के झारखंड चैंबर के अध्‍यक्ष ने कहा था कि उन्‍हें भोर सिंह के काम से नहीं उनके काम करने के तरीके से परेशानी है. तेल में मिलावट को लेकर आज ही ‘प्रभात खबर’ में खबर छापी गयी है.

ये भी पढ़ें… मिलावटी तेल में मिला जहरीला हाइड्रोजन साइनाइड

कौन कहां थे कहां गये

एनएन सिन्हा – अपर मुख्य सचिव ग्रामीण विकास अप्र पंचायती राज व एनआरइपी

प्रदीप कुमार – आयुक्त दक्षिणी छोटानागपुर आयुक्त संताल परगना

सत्येंद्र सिंह – सचिव योजना सह वित विभाग अप्र सचिव आइटी विभाग

वंदना डाडेल – सचिव पंचायती राज आयुक्त उतरी छोटानागपुर प्रमंडल

दिनेश चंद्र मिश्रा – आयुक्त संताल परगना आयुक्त दक्षिणी छोटानागपुर, अप्र आयुक्त कोल्हान

सुरेंद्र कुमार – विशेष सचिव ऊर्जा विभाग अप्र सचिव राजस्व पर्षद व परीक्षा नियंत्रक, झारखंड संयुक्त प्रवेश परीक्षा पर्षद

प्रशांत कुमार – नगर आयुक्त, रांची नगर निगम विशेष सचिव योजना सह वित्त विभाग

दिलीप कु झा – सचिव राजस्व पर्षद डीसी पाकुड़

विमल – विशेष सचिव कृषि अतिरिक्त प्रभार एमडी कृषि विपणन पर्षद व कृषि विकास निगम

जटाशंकर चौधरी -अपर सचिव गृह विभाग अतिरिक्त प्रभार कारा महानिरीक्षक

मुकेश कुमार – परियोजना निदेशक, सर्व शिक्षा अभियान डीसी दुमका

ए मुत्थुकुमार – डीसी पाकुड़ परियोजना निदेशक, सर्व शिक्षा अभियान, अप्र निदेशक मीड डे मिल

अरवा राजकमल – डीसी देवघर डीसी पश्चिमी सिंहभूम

अबु इमरान – संयुक्त सचिव गृह निदेशक समाज कल्याण

राहुल कु सिन्हा – डीसी दुमका डीसी देवघर

छवि रंजन – निदेशक, समाज कल्याण डीसी सरायकेला-खरसावां

शांतनु कु अग्रहरि – डीसी पश्चिमी सिंहभूम नगर आयुक्त, रांची नगर निगम

भोर सिंह यादव – एसडीओ रांची डीडीसी जामताड़ा

दिव्यांशु झा – एसडीओ चक्रधरपुर डीडीसी लोहरदगा

फैज अक अहमद मुमताज – एसडीओ सिमडेगा डीडीसी गढ़वा

कुलदीप चौधरी – एसडीओ बेरमो डीडीसी धनबाद

नैंसी सहाय – एसडीओ मेदिनीनगर डीडीसी साहेबगंज

शशि रंजन – एसडीओ हजारीबाग डीडीसी रांची

सुशांत गौरव – एसडीओ घाटशिला डीडीसी पलामू

वरुण रंजन – एसडीओ लातेहार डीडीसी गोड्डा

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola