Eid Namaz: रांची, धनबाद और साहिबगंज में अता की गई ईद की नमाज, विभिन्न तरह की पोशाकों में नजर आए बच्चे

Updated at : 21 Mar 2026 10:04 AM (IST)
विज्ञापन
Eid Namaz

कतरास और धनबाद में ईद की नमाज अता करते लोग (ऊपर) और विभिन्न पोशाकों में बच्चे और नौजवान. फोटो: प्रभात खबर

Eid Namaz: रांची, धनबाद और साहिबगंज में ईद का पर्व अकीदत और उत्साह के साथ मनाया गया. मस्जिदों और ईदगाहों में भारी भीड़ उमड़ी. नमाज के बाद अमन-चैन और भाईचारे की दुआ की गई. प्रशासन की निगरानी में त्योहार शांतिपूर्ण रहा और लोगों ने गले मिलकर मुबारकबाद दी. इससे संबंधित पूरी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

राजकुमार लाल, सुमन सिंह और विकास जायसवाल की रिपोर्ट

Eid Namaz: झारखंड की राजधानी रांची, कोयलानगरी धनबाद के कतरास और साहिबगंज के विभिन्न प्रखंडों में ईद का पर्व पूरे उत्साह और अकीदत के साथ मनाया गया. सुबह होते ही मस्जिदों और ईदगाहों में रोजदारों की भीड़ जुटने लगी. लोग नए कपड़े पहनकर और पूरे जोश के साथ नमाज अता करने ईदगाह पहुंचे. इस मौके पर हर तरफ खुशी और भाईचारे का माहौल देखने को मिला. वहीं, बच्चे भी विभिन्न तरह की पोशाकों में नजर आए.

डोरंडा और हरमू ईदगाह में अदा की गई नमाज

रांची के डोरंडा और हरमू ईदगाह में ईद की नमाज बड़े ही अनुशासन और श्रद्धा के साथ अता की गई. डोरंडा ईदगाह में सुबह 9:15 बजे नमाज अदा की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया. नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और खुशियां साझा कीं.

कतरास जामा मस्जिद में गूंजा अमन-चैन का पैगाम

धनबाद जिले के कतरास जामा मस्जिद में भी ईद की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई. नमाज के दौरान अल्लाह ताला से देश-दुनिया में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी गई. नमाज खत्म होने के बाद सभी लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी, जिससे आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश मजबूत हुआ.

दो चरणों में अदा की गई नमाज

कतरास क्षेत्र में ईद की नमाज दो चरणों में अदा की गई. पहली नमाज ईदगाह में अदा की गई, जबकि दूसरी नमाज मस्जिद के अंदर पढ़ी गई. इससे ज्यादा से ज्यादा लोग नमाज में शामिल हो सके और त्योहार की खुशी साझा कर सके.

साहिबगंज में भी पढ़ी गई ईद की नमाज

ईद उल फितर के अवसर पर साहिबगंज जिले के विभिन्न प्रखंड में विभिन्न मस्जिदों एवं ईदगाह में सामूहिक रूप से नमाज अदा कर क्षेत्र में अमन चैन की लोगों ने दुआ मांगी एक माह तक चलने वाले रमजान के बाद शनिवार को जिले भर में काफी हर्षोल्लास के साथ ईद – उल – फितर का त्यौहार मनाया जा रहा है नमाज अदा करने के बाद सभी लोग एक दूसरे को ईद की बधाई दिया वही ईदगाह एवं मस्जिदों के आसपास भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय पुलिस मजिस्ट्रेट की भी तैनाती की गई है

प्रशासन और पुलिस रही चौकन्नी

ईद के मौके पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया. कतरास पुलिस विशेष रूप से चौकन्नी रही और संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ाई गई. पुलिस बल की तैनाती से त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और कहीं से किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं आई.

इसे भी पढ़ें: नोवामुंडी में अकीदत के साथ अता की गई ईद की नमाज, रोजदारों ने अमन-चैन की मांगी दुआ

भाईचारे और खुशियों का त्योहार

ईद मुसलमान भाइयों का सबसे बड़ा और खुशियों से भरा त्योहार होता है. इस दिन लोग सभी गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे के गले मिलते हैं और खुशियां बांटते हैं. रांची और धनबाद में भी ईद का यह पर्व प्रेम, एकता और भाईचारे का संदेश देता हुआ नजर आया.

इसे भी पढ़ें: Bokaro Eid Namaz: बोकारो में व्हील चेयर पर ईद की नमाज पढ़ने पहुंचे बुजुर्ग, मस्जिद में भारी भीड़

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola