सिदो-कान्हू को नमन कर जल-जंगल-जमीन और संस्कृति की रक्षा का लिया संकल्प
प्रतिमा पर माल्यार्पण करते आदिवासी समाज के लोग.
विश्व आदिवासी दिवस पर जमशेदपुर में आदिवासी समाज ने अमर शहीद सिदो-कान्हू को श्रद्धांजलि दी. हलुदबनी-बागानटोला में समाज एकजुट हुआ और अपनी संस्कृति, जल, जंगल, जमीन व अधिकारों की रक्षा का संकल्प लिया.
जमशेदपुर | परसुडीह क्षेत्र के हलुदबनी-बागानटोला में विश्व आदिवासी दिवस पर आदिवासी समाज की एकजुटता और अपनी संस्कृति के प्रति सम्मान देखने को मिला. समारोह में ग्रामीण अखड़ा में एकत्रित हुए और अमर शहीद सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. धूप-दीप जलाकर शहीदों को नमन किया गया. इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने और उनके सपनों को साकार करने का संकल्प लिया.
सिदो-कान्हू के बलिदान को किया याद
कार्यक्रम का नेतृत्व माझी बाबा अनंत कुमार हेंब्रम और पूर्व माझी बाबा रामसाय सोरेन ने किया. समारोह के दौरान वीर शहीद सिदो-कान्हू के संघर्ष और बलिदान को याद किया गया. ग्रामीणों ने कहा कि शहीदों का संघर्ष आज भी समाज को अपनी पहचान और अधिकारों के लिए एकजुट होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है.
जल-जंगल-जमीन और अधिकारों की रक्षा का संदेश
समारोह को संबोधित करते हुए माझी बाबा अनंत कुमार हेंब्रम ने कहा - वीर शहीदों ने जल, जंगल, जमीन और आदिवासी समाज के अधिकार, सम्मान व अस्तित्व की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया. उनका संघर्ष और बलिदान हमेशा समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा. उन्होंने ग्रामीणों का आह्वान करते हुए कहा कि अपनी भाषा, संस्कृति, परंपरा, पहचान और अधिकारों को सुरक्षित रखने के लिए पूरे समाज को एकजुट होकर आगे आने की जरूरत है. अपनी जड़ों और विरासत को बचाने के लिए लगातार प्रयास करना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दशमत सोरेन
दशमत सोरेन ने रांची विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य में स्नातकोत्तर किया है. वे 29 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उनकी विशेषज्ञता मुख्य रूप से झारखंड की आदिवासी-मूलवासी राजनीति, स्थानीय समुदायों की भाषा-संस्कृति और यहां के सामाजिक ताना-बाना है. वे वर्ष 2010 से प्रभात खबर के साथ एक ट्राइबल रिपोर्टर के रूप में काम कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










