झारखंड सीमा के पहाड़ों पर घिरा एक करोड़ का इनामी असीम मंडल

Updated:
विज्ञापन

पहाड़ी रास्ते पर डटी बंगाल पुलिस.

झारखंड और बंगाल पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर एक करोड़ के इनामी नक्सली असीम मंडल को पहाड़ों पर घेरा। सर्च ऑपरेशन जारी, नक्सली भागने की फिराक में।

विज्ञापन

गालूडीह | एक करोड़ के इनामी नक्सली असीम मंडल उर्फ आकाश पर टारगेट फिक्स कर झारखंड और बंगाल पुलिस सीमा की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चला रही है. खबर है कि दलमा से घाटशिला के बीच पहाड़ी शृंखला पर असीम मंडल अपने छह-सात साथियों से साथ घिर चुका है. उसके साथ सांसद सुनील महतो हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त सचिव उर्फ राम प्रसाद मार्डी, अतुल, मीता आदि भी हैं. पुलिस इस मौके का फायदा उठाने में जुटी है. शिफ्ट बदल-बदल कर बीहड़ों में जवान घुस रहे हैं. नक्सलियों को भागने का मौका नहीं देना चाहती है. पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही माओवाद का अंतिम किला ढह जायेगा.

दलमा से घाटशिला तक पहाड़ों पर कई हजार जवान चढ़े

दरअसल, दलमा से घाटशिला तक पहाड़ों पर कई हजार अर्द्ध सैनिक जवान चढ़े हैं. जिला पुलिस बल के जवान भी अभियान में शामिल हैं. एमजीएम, गालूडीह और घाटशिला थाना क्षेत्र के दर्जनों बीहड़ गांवों अभियान चल रहा है. दूसरी ओर बंगाल के बांदवान और बेलपहाड़ी थाना क्षेत्र की बीहड़ गांवों में बंगाल पुलिस मुस्तैद है. नक्सलियों के पहाड़ से निकलने के हर रास्ते को पुलिस ने बंद कर दिया है.

लगातार ठिकाना बदल रहा है असीम

खबर है कि असीम मंडल अपनी टीम के साथ पहाड़ों पर लगातार ठिकाना बदल रहा है, लेकिन क्षेत्र से बाहर नहीं निकल पा रहा है. पुलिस दिन के साथ रात में अभियान चला रही है. इससे नक्सलियों का मूवमेंट रुका है.


विज्ञापन
मो. युनूस परवेज

लेखक के बारे में

By मो. युनूस परवेज

मो. युनूस परवेज वर्ष 1995 से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने घाटशिला महाविद्यालय और रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और राजनीतिक विज्ञान ऑनर्स की डिग्री हासिल की है. इनकी राजनीति, अपराध, नक्सलवाद, खेल, शिक्षा और खेती किसानी की खबरों में विशेष रुचि है. डिजिटल जर्नलिज्म में 5 साल का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola