पेड़ से लटका मिला युवक का शव, जमीन से छू रहे थे पैर...

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर.

गालूडीह के लेपाडाबर जंगल में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

गालूडीह | गालूडीह के बड़ाखूर्शी पंचायत के आमचुड़िया गांव निवासी संजय महतो (30) का शव रविवार सुबह सालबनी गांव के पास लेपाडाबर जंगल में पेड़ से लटका मिला. पैर जमीन से छुए रहने के कारण हत्या की आशंका जताई जा रही है. घटना की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. सुबह सालबनी गांव के कुछ बच्चे जंगल की ओर गए थे, तभी उनकी नजर पेड़ से लटके शव पर पड़ी. बच्चे डरकर गांव लौटे और परिजनों को सूचना दी. इसके बाद ग्रामीणों ने गालूडीह पुलिस को मामले की जानकारी दी. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतारा.

पैर जमीन से सटे होने पर हत्या की आशंका

ग्रामीणों के अनुसार, लाश जिस पेड़ की डाली से लटका मिली, वह काफी छोटी थी और युवक के पैर पूरी तरह जमीन को छू रहे थे. इस स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की जांच की मांग की है. हालांकि, पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा.

घर के इकलौते कमाऊ सदस्य की मौत से टूटा दुखों का पहाड़

मृतक संजय महतो के पिता घोलटू महतो का पहले ही निधन हो चुका है. संजय अपने घर का इकलौता बेटा और पूरे परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था. उसकी अचानक हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और उसकी विधवा मां तिलोत्तमा महतो समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय पंचायत के मुखिया हरिपद सिंह भी मौके पर पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मिलकर सांत्वना दी. फिलहाल गालूडीह पुलिस मामले की जांच में जुटी है.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola