ePaper

बीडीओ ने तीन पंचायतों में योजनाओं का किया निरीक्षण

Updated at : 06 May 2025 10:13 PM (IST)
विज्ञापन
बीडीओ ने तीन पंचायतों में योजनाओं का किया निरीक्षण

बीडीओ ने तीन पंचायतों में योजनाओं का किया निरीक्षण

विज्ञापन

गिद्दी (हजारीबाग). डाड़ी बीडीओ अनु प्रिया ने मंगलवार को हुआग, बलसगरा व होन्हेमोढ़ा पंचायत में कई योजनाओं का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कई कमियां पायी और इसे सुधार करने का सख्त निर्देश दिया है. डाड़ी बीडीओ अनु प्रिया ने निरीक्षण के दौरान हुआग पंचायत में रोकड़ पंजी व योजना पंजी अप-टू-डेट नहीं पायी. पंचायत सहायता केंद्र क्रियाशील नहीं पाया. हुआग पंचायत में मिट्टी-मोरम पथ निर्माण कार्य में उन्होंने आठ मजदूरों की उपस्थिति पायी. उन्होंने मनरेगा कनीय अभियंता को अपनी उपस्थिति में कार्य कराने का निर्देश दिया है. डाड़ी बीडीओ ने हुआग पंचायत में 15वें वित्त मद से चल रहे नाली निर्माण कार्य व पेबर ब्लॉक कार्य का निरीक्षण किया. इसमें भी उन्होंने कुछ कमियां पायी. इसे एक सप्ताह में ठीक करने का निर्देश दिया है. डाड़ी बीडीओ ने बलसगरा व होन्हेमोढ़ा पंचायत भवन का निरीक्षण किया. उन्होंने बलसगरा में ज्ञान केंद्र की सामग्री निर्धारित मापदंड के अनुरूप व्यवस्थित करने का निर्देश दिया है. मौके पर बीपीओ उज्ज्वल किशोर, सहायक अभियंता, अजीत तिवारी, पंचायत सचिव, मुखिया उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SAROJ TIWARY

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola