राज्य स्तरीय योग महोत्सव 29 मार्च को, तैयारी पर विमर्श

Updated:
विज्ञापन
राज्य स्तरीय योग महोत्सव 29 मार्च को, तैयारी पर विमर्श

राज्य स्तरीय योग महोत्सव 29 मार्च को, तैयारी पर विमर्श

विज्ञापन

रामगढ़. भारत स्वाभिमान सह पतंजलि योग समिति की बैठक जिला कार्यालय मेंं रविवार को हुई. अध्यक्षता भारत स्वामिमान के संयोजक प्रमोद कुमार लाल ने की. राज्य प्रभारी रामजीवन पांडेय मुख्य रूप से उपस्थित थे. बैठक में योग महोत्सव की तैयारी पर चर्चा की गयी. राज्य प्रभारी श्री पांडेय ने बताया कि प्रदेश स्तरीय योग महोत्सव सह राज्य सम्मेलन 29 मार्च को किया जायेगा. यह महोत्सव रजरप्पा कॉलोनी के मैदान में होगा. इसमें पूरे राज्य से सभी जिला के प्रतिनिधि व कई राज्यों के प्रतिनिधि भी भाग लेंगे. कार्यक्रम को भव्य रूप से मनाने को लेकर विभिन्न विभागों के लिये अलग-अलग प्रभारी बनाया जायेगा. कहा कि महोत्सव में शामिल के लिए राज्य प्रतिनिधि ने राज्यपाल संतोष गंगवार को आमंत्रित किया है. बैठक में महेश धोबी, संतोष कुमार सिंह, ओमप्रकाश मोदी, तिलेश्वर राम विपिन कुमार, रजनीकांत राठौर, रामकुमार करमाली, विजय गोप, भूषण उरांव, सुरेंद्र प्रसाद, वरुण बगड़िया, लीलावती, शैलेंद्र कुमार सिंह, महेश साव, रंधीर गुप्ता, प्रमोद कुमार पासवान, रामचरित्र वर्मा उपस्थित थे.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola